Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Eng vs Ind Test Series:’केएल राहुल ने कहा – “देश मेरे बच्चे से पहले”, DC कोच का बड़ा खुलासा!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Eng vs Ind Test Series:’केएल राहुल ने कहा – “देश मेरे बच्चे से पहले”, DC कोच का बड़ा खुलासा!

Hema Gupta June 27, 2025

Eng vs Ind Test Series: इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम की शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी, जिससे वह सीरीज में 0-1 से पीछे हो गई है। हालांकि, इस टेस्ट में भारत की ओर से 5 शतक लगे, जिनमें एक अहम शतक केएल राहुल ने दूसरी पारी में ठोका।

Read More: ICC Cricket Rule Changes: क्रिकेट के बदले 6 नियम, नो बॉल पर भी अब होगा कैच का रिव्यू!

राहुल फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं। इंग्लैंड सीरीज से पहले ही उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ आखिरी अनौपचारिक टेस्ट मैच में भारत ए की ओर से शतक जड़ा था।

Eng vs Ind Test Series: हेमंग बदानी का खुलासा – “देश पहले, परिवार बाद में”

इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमंग बदानी ने केएल राहुल को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि राहुल ने निजी जीवन की बड़ी जिम्मेदारी के बावजूद देश को प्राथमिकता दी।

हेमंग बदानी ने एक इंटरव्यू में कहा –

“मुझे यह बात बहुत पसंद आई कि केएल राहुल ने कहा कि मैं जल्दी इंग्लैंड जाना चाहता हूं और साइड गेम खेलना चाहता हूं। शतक की बात बाद की है, सबसे अहम है उनका इरादा। टीम के साथ जल्दी पहुंचना, तैयार रहना, ये सब मायने रखता है। वह एक यंग पिता हैं और उनकी नवजात बेटी इवाराह शुरू में उनके साथ ट्रैवल नहीं कर रही थी। उनके लिए यह कहना कि मेरे बच्चे से पहले देश, बहुत बड़ा फैसला है।”

साइड गेम खेलने का लिया फैसला…

बदानी ने बताया कि राहुल चाहते तो सीधा टेस्ट मैच ही खेल सकते थे, लेकिन उन्होंने पहले इंग्लैंड जाकर अभ्यास मैच खेलने का फैसला किया।

“वह आसानी से कह सकते थे कि मैं साइड गेम नहीं खेलूंगा और सीधे टेस्ट खेलूंगा, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। यह दिखाता है कि उन्हें टीम की कितनी परवाह है। उन्होंने कहा था कि वह जल्दी इंग्लैंड पहुंचना चाहते हैं क्योंकि उन्हें भारतीय टीम की चिंता है। मैंने उनकी आंखों और शब्दों में भूख देखी। रोहित और विराट की गैरमौजूदगी में राहुल सबसे सीनियर बल्लेबाज हैं और उन्होंने यह जिम्मेदारी बखूबी निभाई है।”

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में थर्ड अंपायर के फैसले पर विवाद, केएल राहुल का विकेट बना चर्चा का विषय

राहुल बने टीम इंडिया की उम्मीद…

रोहित शर्मा और विराट कोहली की गैरहाजिरी में केएल राहुल न सिर्फ सीनियर बल्लेबाज की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, बल्कि इंग्लैंड जैसी मुश्किल परिस्थितियों में टीम के स्तंभ बनकर उभरे हैं। उनके बलिदान और समर्पण की यह कहानी फैंस को भी प्रेरित कर रही है।

अब निगाहें सीरीज के बाकी मैचों पर हैं, जहां टीम इंडिया की वापसी के लिए राहुल की फॉर्म और उनका अनुभव बेहद अहम साबित हो सकता है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: BHOPAL: सीएम काफिले की 19 गाड़ियां अचानक हुईं बंद
Next: Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक खेत से नवजात शिशु का शव बरामद हुआ।

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स की चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.