Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • ENG vs IND 3rd Test: भारत 242 रन पीछे, बुमराह और शुभमन के साथ इन खिलाड़ियों ने भी तोड़े रिकॉर्ड!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ENG vs IND 3rd Test: भारत 242 रन पीछे, बुमराह और शुभमन के साथ इन खिलाड़ियों ने भी तोड़े रिकॉर्ड!

Hema Gupta July 12, 2025

ENG vs IND 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 3 विकेट पर 145 रन बना लिए। अब भी टीम इंडिया पहली पारी में इंग्लैंड से 242 रन पीछे है। केएल राहुल 53 रन और ऋषभ पंत 19 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। यही से तीसरे दिन का खेल दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

That’s stumps on Day 2!

KL Rahul and Vice-captain Rishabh Pant are in the middle 🤝 #TeamIndia trail by 242 runs in the first innings

Scorecard ▶️ https://t.co/omiZVl0Plb#ENGvIND pic.twitter.com/KU2IRcQO0Z

— BCCI (@BCCI) July 11, 2025

Read More: Tennis Player Radhika Murder: पूर्व टेनिस खिलाड़ी राधिका की हत्या, पिता के तानों से परेशान होकर ली जान!

इंग्लैंड की पहली पारी 387 पर खत्म, बुमराह की विष्फोटक गेंदबाजी..

दूसरे दिन इंग्लैंड ने 251/4 से आगे खेलना शुरू किया और 387 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

1. जो रूट ने शानदार 104 रनों की पारी खेलते हुए अपना 37वां टेस्ट शतक जड़ा।

2. ब्रायडन कार्स ने 56 रन और जैमी स्मिथ ने 51 रन ने रन बनाए।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की। इसके अलावा सिराज और नीतीश रेड्डी को 2-2 विकेट, जबकि रवींद्र जडेजा को 1 सफलता मिली।

Pre fifer and post fifer – Jasprit Bumrah has been a buzz at the Lord’s! 🫡#TeamIndia | #ENGvIND | @Jaspritbumrah93

— BCCI (@BCCI) July 12, 2025

भारत की शुरुआत खराब, लेकिन राहुल और पंत ने दी मजबूती…

पहली पारी की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल केवल 13 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद करुण नायर ने 40 रनों की पारी खेली, लेकिन वह भी लंबी पारी खेलने में नाकाम रहे। कप्तान शुभमन गिल भी 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

टीम का स्कोर जब 107 रन पर 3 विकेट हो गया, तब केएल राहुल और ऋषभ पंत ने मोर्चा संभाला।

Fifty for KL Rahul – his 19th in Tests! 👍

A solid knock from the #TeamIndia opener! 💪

Updates ▶️ https://t.co/X4xIDiSmBg #ENGvIND | @klrahul pic.twitter.com/Z1Tkn3GMwG

— BCCI (@BCCI) July 11, 2025

450 इंटरनेशनल विकेट क्लब में शामिल हुए बुमराह…

बुमराह ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का विकेट लेते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 450 विकेट पूरे कर लिए।

टेस्ट: 215

वनडे: 149

टी-20: 89

इस पारी में 5 विकेट लेने के साथ ही उन्होंने टेस्ट में 15वीं बार 5 विकेट हॉल लिया।
बुमराह अब घर से बाहर 13 बार 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए हैं, उन्होंने कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा, उन्होंने 12 बार ही यह रिकॉर्ड बनाया है।

शुभमन गिल ने बनाया इंग्लैंड में नया रिकॉर्ड…

हालांकि गिल जल्दी आउट हो गए, लेकिन उन्होंने सीरीज में 600 रन पूरे कर लिए। साथ ही गिल इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में 600+ रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए। इससे पहले 2002 में राहुल द्रविड़ ने 602 रन बनाए थे।

आपको बता दें कि, गिल ने विराट कोहली का भी रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2018 में इंग्लैंड में 593 रन बनाए थे।

सिराज की गेंदबाजी पर फील्डिंग ने दिया धोखा, तीन कैच टपके…

1. मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी के दौरन, 3 बार कैच ड्रॉप हुए।

2. केएल राहुल ने सेकंड स्लिप में जैमी स्मिथ का कैच छोड़ा जब वह सिर्फ 5 रन पर थे।

3. इसके बाद आकाशदीप और ध्रुव जुरेल ने भी ब्रायडन कार्स के कैच छोड़ दिए।

Mohd. Siraj gets the eighth wicket for #TeamIndia 👌👌

Jamie Smith departs for 51.

Updates ▶️ https://t.co/X4xIDiSmBg#ENGvIND | @mdsirajofficial pic.twitter.com/ral8dncL4f

— BCCI (@BCCI) July 11, 2025

जो रूट ने जड़ा 37वां टेस्ट शतक…

इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ अपना 11वां टेस्ट शतक लगाया। यह उनका करियर का 37वां शतक है। उन्होंने इस आंकड़े के साथ ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (36 शतक) को पीछे छोड़ दिया।

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने स्मिथ की बराबरी कर ली है।

जैमी स्मिथ का खास रिकॉर्ड, विकेटकीपर के रूप में सबसे तेज 1000 रन…

इंग्लैंड के युवा विकेटकीपर जैमी स्मिथ ने कमाल का रिकॉर्ड बनाया। वे सबसे कम गेंदों में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। उन्होंने 1303 गेंदों में ये मुकाम हासिल किया। इससे पहले रिकॉर्ड पाकिस्तान के सरफराज अहमद के नाम था, जिन्होंने 1311 गेंदों में 1000 रन पूरा किया था।

‘रेड फॉर रूथ’ मुहिम के तहत इंग्लैंड टीम पिंक जर्सी में उतरी मैदान पर

लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन एक खास दृश्य देखने को मिला, जब इंग्लैंड की पूरी टीम गुलाबी जर्सी पहनकर मैदान पर उतरी। यह पहल फेफड़ों के कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई, जो कि ‘रेड फॉर रूथ’ कैंपेन का हिस्सा थी।

इस अभियान की शुरुआत पूर्व इंग्लैंड कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस ने अपनी पत्नी रूथ स्ट्रॉस की याद में की थी, जिनका 2018 में फेफड़ों के कैंसर से निधन हो गया था। इस मुहिम का मकसद न केवल जागरूकता फैलाना है, बल्कि कैंसर से प्रभावित परिवारों की सहायता करना भी है।

प्लेइंग XI: भारत और इंग्लैंड

भारत

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड

बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Side Effects of Excessive Makeup: अधिक मेकअप से स्किन को हो सकता है नुकसान, जानिए एक्सपर्ट्स की राय…
Next: Wimbledon 2025: सिनर ने जोकोविच को हराकर पहली बार फाइनल में बनाई जगह, एल्कराज से होगी ब्लॉकबस्टर भिड़ंत!

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.