ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी…
ऑस्ट्रेलिया से मैथ्यू शॉर्ट और ट्रेविस हेड ओपनिंग करने उतरे थे। ऑस्ट्रेलिया ने इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ा स्कोर बनाकर इतिहास रच दिया है। इसके पहले 2004 में न्यूजीलैंड ने अमेरिका के खिलाफ 347 रन बनाए थे। मैथ्यू शॉर्ट ने फिफ्टी पूरी करते हुए 66 गेंद में 63 रन, ट्रेविस हेड 6 रन, स्टीव स्मिथ 5 रन, मार्नस लाबुशेन 47 रन, एलेक्स केरी ने फिफ्टी पूरी करते हुए 63 गेंद में 69 रन बनाए। जोश इंग्लिस ने मार्क वुड की बॉल पर सिक्स जमाकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई।

टीम से जोश इंग्लिस ने शतकीय पारी खेली। जोश इंग्लिस 86 गेंद में 120 रन बनाकर नबाद पारी खेली जिसमें 6 छक्के और 8 चौके शामिल और ग्लेन मैक्सवेल ने 15 गेंद में 32 रन बनाकर दोनों ने टीम को जीताने में अहम भूमिका निभाई।

वहीं इंग्लैंड की ओर से लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और मार्क वुड ने 1-1 विकेट लिए।
इंग्लैंड की बल्लेबाजी…
इंग्लैंड टीम में फिलिप साल्ट 10 रन, हैरी ब्रूक 3 रन, जेमी स्मिथ 15 रन, जोस बटलर 23 रन, लियाम लिविंगस्टोन 14 रन, ब्रायडन कार्स 8 रन, वहीं जोफ्रा आर्चर 10 गेंद में 21 रन और आदिल राशिद 1 रन बनाकर नॉट आउट रहें।
बेन डकेट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 143 गेंद में 165 रन की नबाद पारी खेली,जिसमें 17 चौके 3 छक्के शामिल हैं। वहीं जो रूट 78 गेंद में फिफ्टी पूरी करने के साथ 68 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया से बेन ड्वारशस ने 3 विकेट लिए। एडम जम्पा और मार्नस लाबुशेन ने 2-2 विकेट लिए।
पिछला रिकार्ड
ऑस्ट्रेलियाई टीम 2006 और 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुकी है। 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद से ऑस्ट्रेलिया पिछले 15 सालों से कोई मैच नहीं जीता है। उन्होंने 2013 और 2017 में छह मैच खेले। जिनमें से तीन बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा जबकि बाकी मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला।
वहीं इंग्लैंड ने 2004 और 2013 में दो फाइनल में जगह बनाई, लेकिन दोनों मौकों पर जीत हासिल करने में असफल रहा।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जोस बटलर (कप्तान)
फिलिप साल्ट
बेन डकेट
जेमी स्मिथ (विकेटकीपर)
जो रूट
हैरी ब्रूक
लियाम लिविंगस्टोन
ब्रायडन कार्स
जोफ्रा आर्चर
आदिल राशिद
मार्क वुड।
ENG vs AUS ICC Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
स्टीव स्मिथ (कप्तान)
जोश इंग्लिस (विकेटकीपर)
मैथ्यू शॉर्ट
ट्रेविस हेड
जेक फ्रेजर मैकगर्क
आरोन हार्डी
ग्लेन मैक्सवेल
सीन एबॉट
बेन ड्वारशुइस
एडम जैम्पा
तनवीर सांघा
नाथन एलिस
स्पेंसर जॉनसन
मार्नस लाबुशेन
एलेक्स केरी।
Watch Now- Chhatrapati Shivaji Maharaj की जयंती मुंबई में एक झलक|
