Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • GWALIO : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का अनोखा संकल्प
  • मध्य प्रदेश

GWALIO : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का अनोखा संकल्प

Narendra Singh June 2, 2025

Energy Minister Pradyuman Singh Tomar different style : 1 महीने तक नहीं चलाएंगे AC और पेट्रोल-डीजल वाहन

Energy Minister Pradyuman Singh Tomar different style : मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का अलग अंदाज एक बार फिर चर्चा में है। उन्होंने एक नई पहल करते हुए गर्मी के इस मौसम में भी एयर कंडीशनर (AC) का उपयोग बंद करने और पेट्रोल-डीजल वाहन छोड़कर इलेक्ट्रिक स्कूटर से चलने का संकल्प लिया है। उनका उद्देश्य है कि शहरवासियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाए और उन्हें प्रदूषण कम करने के लिए प्रेरित किया जाए।

टेंट में बिताई तपती रात, पंखे के सहारे की नींद

1 जून की गर्म रात में ऊर्जा मंत्री ने ग्वालियर के कांचमिल स्थित अपने निवास के सामने पार्क में टेंट लगाकर रात बिताई। सिर्फ एक पंखे के सहारे मंत्री जी ने पूरी रात वहीं गुजारी।टेंट में रात्रि विश्राम करने से पहले उन्होंने सीताराम संकीर्तन का आयोजन किया, जिसमें स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए। मंत्री के इस कदम का स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया और उन्हें सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

मंत्री ने ये फैसला भी लिया 

मंत्री ने शहरवासियों को वाहनों से फैलने वाले प्रदूषण के प्रति सजग करने के लिए खुद एक माह तक ई-स्कूटी से चलने का फैसला भी लिया है. साथ ही शहरवासियों से अपील की है कि वे इस पुनीत पहल में शामिल होकर अपने शहर को प्रदूषण मुक्त व साफ-सुथरा बनाने के लिए आगे आएं.

प्रदूषण के बताए नुकसान

मंत्री ने कहा कि प्रदूषण का प्रभाव हमारे जीवन के प्रत्येक पहलू, स्वास्थ्य, पर्यावरण और समाज पर गहरा पड़ता है। वायु प्रदूषण से सांस संबंधी रोग, धूल और धुएं से एलर्जी, जल प्रदूषण से डायरिया, हैजा जैसे रोग होते हैं। ध्वनि प्रदूषण से मानसिक तनाव और नींद की कमी जैसी समस्याएं होती हैं।प्रदूषण के कारण ओजोन परत को नुकसान होता है और ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ती है। इसका परिणाम है कि बर्फ के पहाड़ पिघलते हैं और समुद्र का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। प्रदूषण से जीवन स्तर की गुणवत्ता कम होती है, बीमारियां बढ़ती हैं और सामाजिक असंतुलन उत्पन्न होता है। साफ हवा, स्वच्छ पानी और सुरक्षित वातावरण का अभाव समाज में तनाव और असुरक्षा को जन्म देता है।

Read More :- सिक्किम में सेना कैंप पर लैंडस्लाइड से तबाही : 3 की मौत, 6 जवान लापता

Watch Now:-किसानों को मोदी सरकार का तोहफा… MSP में बढ़ोतरी! | AGRICULTURE 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : सीएम मोहन का एमपी पुलिस पर बड़ा एक्शन
Next: MP NEWS : बिहार में अंडा बेचते मिला पबजी गेम से बना ‘दोस्त’

Related Stories

बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.