टीम इंडिया को तीसरा बड़ा झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा, जिन्होंने शानदार 161 रनों की पारी खेली। जायसवाल ने 297 गेंदों में 15 चौके और 3 छक्के लगाए। मिचेल मार्श ने 94वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्हें पवेलियन भेजा। उनके आउट होने के बाद ऋषभ पंत क्रीज पर आए हैं। 94 ओवर के खेल के बाद भारत का स्कोर 314/3 है।
