पैरा स्पेशल फोर्स के 3 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर में रविवार सुबह महज 3 घंटे में दो जगहों पर मुठभेड़ जारी है. पहला श्रीनगर के जब्बावन इलाके में और दूसरा किश्तवाड़ के छास में। किश्तवाड़ मुठभेड़ में पैरा स्पेशल फोर्स के तीन जवान घायल हो गए। अधिकारियों का कहना है कि कश्मीर टाइगर्स ग्रुप के आतंकी किश्तवाड़ में छिपे हुए हैं, जिन्होंने दो ग्राम रक्षकों की हत्या कर दी।
पिछले 18 घंटे में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह तीसरी मुठभेड़ है। नवंबर के 10 दिनों में यह 8वीं मुठभेड़ है। अब तक कुल 8 आतंकी मारे जा चुके हैं।
इससे पहले 9 नवंबर की शाम को सुरक्षाबलों ने बारामूला के सोपोर में एक आतंकी को मार गिराया था। 8 नवंबर को सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। रामपुर के जंगलों में एनकाउंटर भी चल रहा है।
कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि जबरवां में 2-3 आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद सुबह 9 बजे दाचीगाम और निशात के ऊपरी इलाकों को जोड़ने वाले जंगल में सेना और पुलिस ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।
