Morning Tea Habit: भारत में दिन की शुरुआत ही चाय से होती हैं। चाय दुनिया में सबसे ज्यादा पी जाती है। सुबह उठते ही एक कप गर्म चाय मिल जाए तो दिन की शुरुआत अच्छी होती है, ऐसा अधिकतर लोग मानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि, खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए कितनी खतरनाक है।
इससे आपके पाचन तंत्र, हृदय, किडनी और लिवर को नुकसान पहुंच सकती है। आज हम आपको खाली पेट चाय पीने से क्या नुकसान होते हैं, इसके बारें में बताएंगे।
गैस और एसिडिटी की समस्या
चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन पेट में एसिड का स्तर बढ़ा देता हैं, जिसकी वजह से अगर आप सुबह खाली पेट चाय पीते हैं, तो यह पेट की अंदरूनी परत (म्यूकोसा) को नुकसान पहुंचाता है। इससे गैस, पेट दर्द, जलन और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

नींद की समस्या और मानसिक तनाव
कई लोगो को लगता है, की चाय पीने से नींद उड़ जाती है, परंतु चाय में मौजूद कैफीन होता है, जो हमारे दिमाग की नसों को उत्तेजित करता है। इससे अनिद्रा (इंसोम्निया) की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, अधिक कैफीन लेने से मानसिक तनाव और एंग्जायटी बढ़ सकती है।
हड्डियों पर बूरा प्रभाव
चाय में फ्लोराइड की मात्रा अधिक होती है। यह शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को प्रभावित करता है। इससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
मेटाबॉलिज्म पर प्रभाव
हमारे शरीर को एनर्जी के लिए सही मेटाबॉलिज्म की जरूरत होती है। लेकिन सुबह खाली पेट चाय पीने से मेटाबॉलिज्म असंतुलित हो जाता है, जिससे शरीर में सुस्ती और कमजोरी महसूस हो सकती है। जो मीठी चाय पीते हैं, उन्हें धीरे-धीरे मोटापे और डायबिटीज जैसी समस्याएं होती हैं।

पाचन तंत्र में समस्याएं
खाली पेट चाय पीने से पेट में ऐंठन और मरोड़ जैसी समस्याएं होती हैं। अगर आप नियमित रूप से ऐसा करते हैं, तो पाचन क्रिया कमजोर हो सकती है और आपको कब्ज या डायरिया जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
खाली पेट चाय पीने से बीमारियां
1. गैस्ट्राइटिस और पेट में अल्सर
2. एसिडिटी और अपच
3. आयरन की कमी और एनीमिया
4. डिहाइड्रेशन और सिरदर्द
5. हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर
6. ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों की कमजोरी)
7. नींद की कमी और मानसिक तनाव
