कांग्रेस का भारी धरना प्रदर्शन
RAISENNEWS:रायसेन देहगाँव देवनगर में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन जारी है,कांग्रेस के इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलायें भी शामिल है,आपकाे बता दें की शराब ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा ग्राम मुड़ियाखेड़ा के एक रहने वाले युवक राहुल पटेल के साथ जमकर मारपीट की गयी है,जिसमें राहुल पटेल गंभीर रूप से घायल हाे गया है,कांग्रेस ने प्रशासन से माँग की है की शराब ठेकेदार और उसके कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही की जाए,आपकाे बता दें की राहुल पटेल अपने गाँव मुड़ियाखेड़ा में शराब बिकने का विराेध कर रहा था जिसके चलते शराब ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा राहुल के साथ मारपीट की गयी

भाेपाल के अस्पताल में चल रहा इलाज
RAISEN NEWS:शराब ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा राहुल पटेल के साथ जमकर मारपीट की,जिसमें राहुल पटेल गंभीर रूप से घायल हाे गया,घायलावस्था में राहुल पटेल काे भोपाल के अस्पताल में भेजा गया था जंहा राहुल का इलाज चल रहा है,कांग्रेस का कहना है की आबकारी विभाग की मिलीभगत से जिले भर में अवेध रूप से शराब जमकर बेची जा रही है,आबकारी विभाग का काम भी अब गाँव के ग्रामीणों को करना पड़ रहा है।
