Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Infotainment
  •  ये कहानी हर उस इंसान की है जो बाहर से मुस्कुराता है: अंदर से टूट चुका है… 
  • Infotainment

 ये कहानी हर उस इंसान की है जो बाहर से मुस्कुराता है: अंदर से टूट चुका है… 

Shital Sharma August 10, 2025

 इंसान वो नहीं जो दिखता है, इंसान वो है जो महसूस करता है

कभी गौर किया है आपने? वो दोस्त जो सबसे ज़्यादा हँसाता है, हो सकता है कि वही सबसे ज़्यादा रोता हो… चुपचाप। हम सब किसी न किसी मुकाम पर ऐसे दौर से गुजरते हैं, जहाँ हम चाहते हैं कि कोई हमें बस समझ ले बिना सवाल पूछे, बिना जज किए।

happiness secrets joyful life small changes

ये लेख किसी मशहूर सेलिब्रिटी की कहानी नहीं है।
ये मैं हूँ। आप हैं। हम सब हैं।

 जब ज़िंदगी हँस लेती है, और हम दिखावा करते हैं

रवि (बदला हुआ नाम) एक आम ऑफिस जाने वाला लड़का था। दोस्तों में हमेशा मज़ाक उड़ाने वाला, चाय पर घंटों बातें करने वाला।
लोग कहते थे, यार, रवि से मिल लो, मूड फ्रेश हो जाएगा।

किसी ने ये नहीं पूछा कि रवि का मूड कैसा है। हर शाम जब रवि अपने कमरे में अकेला होता, तो उस हँसी की परतें धीरे धीरे उतरतीं। दीवारें उसकी चुप्पी सुनतीं, तकिया उसके आंसू सोखता। कोई जानता तक नहीं था कि पिछले 4 महीनों से वह डिप्रेशन में था।
कारण?
शायद कुछ नहीं। शायद बहुत कुछ। ज़िंदगी में ऐसा कुछ खास नहीं घटा, पर एक अजीब सी खालीपन अंदर ही अंदर उसे खा रही थी।

 क्यों नहीं दिखता ये दर्द?

क्योंकि हमने सिखा दिया है लड़के रोते नहीं। कमज़ोरी मत दिखाओ। पागल हो क्या? सब ठीक हो जाएगा, सोचो मत। पर नहीं।
सब अपने आप ठीक नहीं होता।
कभी कभी, ठीक करने के लिए किसी को बस सुनना होता है, गले लगाना होता है, या बस कहना होता है – मैं समझता हूँ।

  इंसान बनिए, सलाहकार नहीं

हम सब लाइफ को एक रेस की तरह जीने लगे हैं। जहां थक जाना गुनाह है, रुकना बेवकूफ़ी और हार मानना कमज़ोरी। कभी किसी को बिना पूछे चाय लाकर दीजिए। कभी अपने दोस्त से कहिए, अगर कुछ ठीक नहीं लग रहा हो, मुझे बताओ। कभी किसी की आँखों में देखकर सच में जानने की कोशिश कीजिए – तू कैसा है?

happiness secrets joyful life small changes

यही छोटी चीज़ें होती हैं जो किसी की ज़िंदगी बदल देती हैं।

 हर इंसान एक किताब है, पढ़िए… समझिए…

इस लेख का उद्देश्य बस एक है अगर आप खुद ऐसी जंग लड़ रहे हैं, तो जान लीजिए आप अकेले नहीं हैं। और अगर नहीं, तो किसी ऐसे के लिए रोशनी बनिए, जो अंधेरे में रास्ता ढूंढ रहा है।

कभी कभी किसी का मैं ठीक हूँ सबसे बड़ा झूठ होता है।

तो अगली बार जब कोई मुस्कुरा कर कहे सब बढ़िया है, तो थोड़ा रुकिए… थोड़ा गहराई से देखिए।

क्योंकि असली इंसान वही है जो दूसरों के दर्द को बिना कहे महसूस कर लेता है। 

Read More:- भारत पाक एयरस्पेस विवाद: पाकिस्तान को ₹127Cr का नुकसान

Watch Now :-चांडिल स्टेशन पर दो मालगाड़ियों की टक्कर का LIVE video

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: “aaj ka rashifal in hindi: 10 august 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | Daily horoscope”
Next: PM इंटर्नशिप योजना फिर लौटेगी: युवाओं के सपने होंगे पूरे!

Related Stories

Amethi
  • Infotainment
  • उत्तर प्रदेश

 सती महारानी मंदिर: जहां सुहागिन महिलाएं मानती हैं इसे अपने सुहाग का सुरक्षा कवच

Shital Sharma January 15, 2026
 ai-classroom-education-india
  • Infotainment
  • Top Story

ai classroom education india: अब कक्षा में चुपचाप AI बदल रहा है पढ़ाई का तरीका

Shital Sharma January 5, 2026
tech-news-jio-free-gemini-3-for-5g-users
  • Infotainment
  • Top Story

जियो यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: 18 महीने तक बिल्कुल फ्री मिलेगा Google Gemini 3 Pro

Ranu November 19, 2025
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.