Wing Commander Namansh Syal: दुबई एयर शो में फाइटर जेट तेजस के पायलट नमांश स्याल को आखिरी विदाई दी गई। हिमाचल के कांगड़ा स्थित गांव में पायलट नमांश को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान उनकी पत्नी विंग कमांडर अफशां ने विंग कमांडर को आखिरी सलामी दी। पति नमांश की चिता को सैल्यूट करती विंग कमांडर अफशां का वीडियो भी सामने आया है, साथ ही उनकी बेटी का भी। जिसमें वो सैल्यूट देने के तुरंत बाद फूट-फूट कर रोने लगी।
‘विंग कमांडर अमर रहे’
दोपहर में उनका पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा। इससे पहले गग्गल एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री यादवेंद्र गोमा, नगरोटा बगवां से विधायक RS बाली और शाहपुर से विधायक केवल सिंह पठानिया ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जब शहीद का शव गांव पहुंचा तो श्मशान घाट में लोगों ने ‘विंग कमांडर अमर रहे’ के नारे लगाए। वहीं परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल हो गया।

Wing Commander Namansh Syal: अंडर ट्रेनिंग हैं पत्नी
बता दे कि, नमांश स्याल सेलूर एयरबेस पर तैनात थे। उनकी पत्नी IIM कोलकाता में अंडर ट्रेनिंग हैं। उनकी एक बेटी है, जो पहली क्लास में पढ़ती है। नमांश के माता पिता, बहू और नमांश की बेटी एक साथ रह रहे थे। नमांश एक महीने पहले ही घर आए थे और करीब 10–12 दिन पहले फिर वहां गए थे।
