Emerging Asia Cup 2025: 14 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने एमर्जिंग एशिया कप में ऐसी शानदार बल्लेबाजी की, जिसे देखकर पूरा क्रिकेट जगत हैरान रह गया। इंडिया-ए से खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों में 144 रन जड़ दिए। उनकी शानदार पारी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 297 रन बनाए और मैच को आसानी से जीत लिया।
सिर्फ 32 गेंदों में शतक जड़कर बनाया रिकॉर्ड…
इंडिया-ए की शुरुआत भले अच्छी न रही हो, लेकिन तीसरे नंबर पर आए वैभव ने मैदान संभाल लिया। उन्होंने 11 चौके और 15 छक्के लगाकर UAE के गेंदबाजों पर कहर बरपाया।
Pause. Watch. Appreciate. 🤌
14-year-young Vaibhav Sooryavanshi has brought book-cricket to life 🤯
Watch #INDvUAE in the #DPWorldAsiaCupRisingStars2025, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV pic.twitter.com/QtHNwDbfj8
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 14, 2025
उनका शतक सिर्फ 32 गेंदों में पूरा हुआ—जो उनकी टी-20 करियर की सबसे तेज सेंचुरी भी है।
नमन धीर और जितेश शर्मा ने भी की तेज बैटिंग…
नमन धीर ने 23 गेंद पर 34 रन बनाए। कप्तान जितेश शर्मा ने 32 गेंद पर 83 रन ठोक दिए, रमनदीप सिंह 6 रन पर नॉटआउट रहे। सभी ने मिलकर स्कोर को 300 के करीब पहुंचा दिया।
UAE टीम 150 भी नहीं बना सकी…
298 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए UAE की टीम दबाव में आ गई। सोहैब खान ने 63 रन बनाए, मुहम्मद अरफान ने 26 रन किए। बाकी बल्लेबाज दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच सके और टीम 149 रन ही बना पाई।
WHAT. A. KNOCK 🤯
Vaibhav Suryavanshi lights up India A’s #RisingStarsAsiaCup opener with a magnificent 32-ball HUNDRED 👏🙌
Updates ▶️ https://t.co/c6VL60RuFV pic.twitter.com/iT0mvtOljo
— BCCI (@BCCI) November 14, 2025
भारत की तरफ से गुरजपनीत सिंह ने 3 विकेट, हर्ष दुबे ने 2 विकेट और यश ठाकुर और रमनदीप ने 1-1 विकेट लिया।
13 साल की उम्र में ही कर चुके थे अंडर-19 में शतक…
वैभव की पहचान कम उम्र में ही बन गई थी। 2024 में उन्होंने 13 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया U-19 के खिलाफ शतक लगाकर सबका ध्यान खींच लिया था।

IPL में भी जड़ा सबसे तेज शतक…
IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.10 करोड़ में खरीदा था। शुरुआत में मौका कम मिला, लेकिन जैसे ही अवसर मिला—उन्होंने गुजरात के खिलाफ 35 गेंदों में शतक ठोककर रिकॉर्ड बना दिया। वे IPL में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे।
तेज सेंचुरी की लिस्ट में अब पंत के बराबर…
32 गेंदों पर शतक लगाकर वैभव ने भारतीय खिलाड़ियों में ऋषभ पंत की बराबरी कर ली है। दुनिया में सबसे तेज टी-20 शतक एस्टोनिया के साहिल चौहान (27 गेंद) के नाम है।
