कंगना रनौत ने लंबे इंतजार के बाद अपनी फिल्म इमरजेंसी की नई रिलीज डेट का ऐलान किया है। कंगना के मुताबिक, उनकी यह फिल्म अब 17 जनवरी 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म को कुछ कारणों से पोस्टपोन करना पड़ा था, लेकिन अब फिल्म की नई रिलीज डेट तय हो गई है।
इस फिल्म में कंगना रनौत ने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है, और यह फिल्म उनके जीवन के महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षणों को पर्दे पर जीवित करेगी।
Amit Shah: अमित शाह ने साबरमती रिपोर्ट के लिए कहा ..
नई रिलीज डेट का ऐलान करते हुए कंगना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “17 जनवरी 2025 – देश की सबसे ताकतवर महिला की महाकाव्य गाथा और वो पल जिसने भारत की तकदीर बदल दी। इमरजेंसी – आ रही है सिर्फ सिनेमाघरों में।”
यह फिल्म इंदिरा गांधी के जीवन की एक महत्वपूर्ण घटना आपातकाल (Emergency) पर आधारित है, और इसके जरिए कंगना ने एक बार फिर अभिनय और निर्देशन दोनों में अपनी छाप छोड़ने का प्रयास किया है।
