नशे में धुत्त ASI साहब का वीडियो हुआ वायरल
Gwalior ASI Harkat: खबर ग्वालियर से है जहां वर्दी की प्रतिष्ठा और समाज में महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाली पुलिस की खाकी वर्दी पर एक शर्मनाक दाग लगा है। बतादें की ग्वालियर के एक ASI ने शराब के नशे में अपने ही विभाग की छवि को धूमिल करते हुए रेलवे स्टेशन के टिकट कलेक्टर ऑफिस में पेशाब कर दिया। इस कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Read More:- Shani remedies : शनि की नजर से बचना है तो जरूर करें ये 5 उपाय
घटना ग्वालियर रेलवे स्टेशन के टिकट कलेक्टर दफ्तर की है
बताया जा रहा है कि यह घटना ग्वालियर रेलवे स्टेशन के टिकट कलेक्टर ऑफिस में हुई, जहां शराब के नशे में धुत ASI ने अपना आचरण खो दिया। घटना का वीडियो एक रेलवे टिकट कलेक्टर द्वारा रिकॉर्ड किया गया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। वीडियो में ASI को नशे में पेशाब करते हुए देखा जा सकता है।
Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे
जांच में जुटी पुलिस…
Gwalior ASI Harkat: वीडियो वायरल होने के बाद झांसी रेल मंडल के अधिकारियों से मामले की शिकायत की गई है.
और पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।
इस शर्मनाक घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.
और यह देखना होगा कि इस मामले में क्या कार्रवाई होती है।
