Elon Musk’s warning:अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण समारोह से ठीक पहले उनके दोस्त और दुनिया के सबसे अमीर आदमी टेस्ला, एक्स, स्पेस एक्स जैसी कई बड़ी कंपनियों के मालिक एलन मस्क ने एक बड़ी चेतावनी दी है उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखे एक पोस्ट में कहा है कि अगर तुंरत कोई बड़ा कदम नहीं उठाया गया तो अमेरिका दिवालिया हो जाएगा .
Elon Musk’s warning: यह बयान एक अन्य पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए ट्वीट किया की “आखिरी बार 1984 में जब
अमेरिकी सरकार का रिव्यू किया गया था तब कुल बजट 848 अरब डॉलर का था और राष्ट्र पर कर्जा 1.6 लाख करोड़ डॉलर का था जो उस समय की जीडीपी का केवल 38 प्रतिशत था l अब बजट 7 लाख करोड़ डॉलर का है और राष्ट्रीय कर्ज बढ़कर 35.3 लाख करोड़ रुपये हो गया है जो कुल जीडीपी से 121 प्रतिशत अधिक है.
Elon Musk’s warning: दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका पर भारी कर्ज है लेकिन ऐसा नहीं है कि केवल अमेरिका पर ही कर्ज है बल्कि जापान, इटली, कनाडा यहां तक की भारत पर भी उसकी जीडीपी के अनुपात में अच्छा-
खासा कर्जा है l भले ही बाकी देशों के लिये कर्ज एक बड़ी समस्या हो सकता है लेकिन अमेरिका के लिए यह उतनी बड़ी चिंता का विषय नहीं है क्योंकि उनके पीछे है
Elon Musk’s warning:विश्व की सबसे मजबूत करेंसी यानी डॉलर अधिकांश अर्थशास्त्रियों का मानना है कि बढ़ता हुआ कर्ज अमेरिका के लिये बहुत बड़ी चिंता का विषय नहीं है, क्योंकि अमेरिका अपने कर्ज को अपनी मुद्रा यानी डॉलर में लेता है, जिसका मतलब है कि वह हमेशा अधिक पैसा छापकर अपने कर्ज का भुगतान कर सकता है l
Elon Musk’s warning:अमेरिका की वैश्विक आर्थिक स्थिति मजबूत है, जिससे उसे कम ब्याज दरों पर कर्ज लेने और अमेरिकी ट्रेजरी में निवेशकों का विश्वास बनाए रखने में मदद मिलती है l हालांकि, लगातार उच्च कर्ज का स्तर दीर्घकालिक रूप से आर्थिक स्थिरता के लिए जोखिम पैदा कर सकता है, विशेष रूप से तब, जब ब्याज दरों में उल्लेखनीय वृद्धि हो या निवेशकों का विश्वास डगमगा जाए .
कर्ज चिंता का विषय उन देशों के लिये है जो डॉलर मे कर्ज लेते हैं क्योंकि उन्हें चुकाना भी डॉलर मे ही पढता है और
अगर ऋण की समयअवधि के दौरान डॉलर की कीमत बढ़ जाती है तो उन्हें अधिक राशि का भुगतान करना पढता है l
