Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Elena Rybakina WTA Finals 2025: फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका को सीधे सेटों में हराकर रचा इतिहास!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Elena Rybakina WTA Finals 2025: फाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका को सीधे सेटों में हराकर रचा इतिहास!

Hema Gupta November 9, 2025

Elena Rybakina WTA Finals 2025: कजाकिस्तान की टेनिस स्टार एलिना राइबकिना ने अपने करियर का अब तक का सबसे बड़ा खिताब जीत लिया है। उन्होंने WTA फाइनल्स 2025 के फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना सबालेंका को सीधे सेटों में 6-3, 7-6 से हराया।

Read More: FIDE Chess World Cup 2025: डी. गुकेश बाहर, पर भारत के चार ग्रैंडमास्टर अब भी फीडे वर्ल्ड कप में कायम!

यह राइबकिना के करियर का पहला WTA फाइनल्स टाइटल और कुल 11वां करियर टाइटल है।

टूर्नामेंट में 46 करोड़ की प्राइज मनी…

26 वर्षीय राइबकिना ने टूर्नामेंट में खेले गए सभी पांच मैच जीते। इसके साथ ही उन्हें 46 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली।
इस जीत के दौरान उन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 सबालेंका और वर्ल्ड नंबर-2 इगा स्वियातेक दोनों को हराया। यह इस साल का उनका तीसरा टाइटल भी है।

सबालेंका 3 साल बाद फाइनल में पहुंचीं…

आर्यना सबालेंका 3 साल बाद WTA फाइनल्स के फाइनल में पहुंची थीं। सेमीफाइनल में उन्होंने अमांडा एनिसिमोवा को 6-3, 3-6, 6-3 से हराया था।

हालांकि फाइनल में राइबकिना के सामने वह अपनी लय नहीं बना पाईं।

मैच के बाद सबालेंका ने कहा —

“अगर मैं हार भी जाती, तो भी फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि यह एक शानदार मैच था। दोनों खिलाड़ी फाइनल की हकदार थीं।”

राइबकिना ने सेमीफाइनल में पेगुला को हराया…

दूसरे सेमीफाइनल में राइबकिना ने वर्ल्ड नंबर-5 जेसिका पेगुला को 4-6, 6-4, 6-3 से हराकर पहली बार WTA फाइनल्स के फाइनल में जगह बनाई।

उन्होंने कहा —

“शुरुआत कठिन थी, लेकिन दूसरे सेट में मैं लय में लौटी और तीसरे सेट में मेरी सर्विस ने जीत दिलाई।”

“I honestly didn’t expect any result and to go so far, it’s just incredible.” 💜#WTAFinalsRiyadh pic.twitter.com/eMzIAqlNlL

— wta (@WTA) November 8, 2025

WTA फाइनल्स: चार ग्रैंड स्लैम के बाद सबसे बड़ा टूर्नामेंट…

महिला टेनिस में WTA फाइनल्स को चार ग्रैंड स्लैम के बाद सबसे अहम टूर्नामेंट माना जाता है। यह साल का ईयर-एंडिंग टूर्नामेंट है, जिसमें टॉप-8 सिंगल्स और टॉप-8 डबल्स खिलाड़ी शामिल होती हैं।

What a match from Elena Rybakina 👏

She comes through an epic encounter to take the title 🏆#WTAFinalsRiyadh pic.twitter.com/OdVBLVD8Q6

— wta (@WTA) November 8, 2025

टूर्नामेंट का फॉर्मेट 2003 से बदला गया है, जिसमें खिलाड़ियों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा जाता है। हर खिलाड़ी तीन राउंड-रॉबिन मैच खेलती है और फिर टॉप-2 खिलाड़ी सेमीफाइनल में जाती हैं।

इतिहास और फॉर्मेट…

1. शुरुआत: 1972 में वर्जीनिया स्लिम्स सर्किट चैंपियनशिप के रूप में हुई।

2. सबसे सफल खिलाड़ी: मार्टिना नवरातिलोवा, जिनके नाम 8 सिंगल्स और 13 डबल्स खिताब हैं।

3. पुरस्कार राशि: ग्रैंड स्लैम के बाद सबसे ज्यादा प्राइज मनी और रैंकिंग पॉइंट्स।

इस साल के ग्रुप्स…

इस साल टूर्नामेंट में दो ग्रुप रहे —

1. स्टेफी ग्राफ ग्रुप: आर्यना सबालेंका, कोको गॉफ, जेसिका पेगुला, जैस्मिन पाओलीनी

2. सेरेना विलियम्स ग्रुप: इगा स्वियातेक, अमांडा एनिसिमोवा, एलेना राइबकिना, मैडिसन कीज

राइबकिना का सीजन शानदार रहा

यह राइबकिना के करियर का 11वां खिताब है और इस साल का तीसरा टाइटल। उन्होंने लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए महिला टेनिस में अपनी जगह और मजबूत कर ली है। उनकी यह जीत कजाकिस्तान टेनिस के लिए भी ऐतिहासिक पल बन गई है।

 

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MPPSC-2023 का परिणाम जारी: पन्ना के अजीत मिश्रा टॉपर
Next: CG NEWS :रायपुर का सूदखोर वीरेंद्र तोमर ग्वालियर से गिरफ्तार

Related Stories

SA vs NZ T20 Semifinal Match
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

SA vs NZ T20 Semifinal Match: सेमीफाइनल का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच आज

Hema Gupta March 4, 2026
RCB Home Ground 2026 Venue
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

RCB IPL 2026 Match Venue: फैंस के लिए खुशखबरी, घरेलू स्टेडियम में फिर दिखेगा RCB जलवा!

Hema Gupta March 4, 2026
Mohammad Amir Slams PCB
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

Mohammad Amir Slams PCB: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने PCBके चेयरमैन नकवी को दी चेतावनी!

Hema Gupta March 3, 2026
  • संघ संस्थापकों ने की थी राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त करने और भविष्य के बेहतर भारत की कल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मऊगंज के डायल 112 हीरोज

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • SA vs NZ T20 Semifinal Match: सेमीफाइनल का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच आज
  • RCB IPL 2026 Match Venue: फैंस के लिए खुशखबरी, घरेलू स्टेडियम में फिर दिखेगा RCB जलवा!
  • नैनीताल की सड़कों पर घूमते दिखे जावेद जाफरी, लुक देखकर डर गए लोग
  • कोटा को 4600 करोड़ की सौगात, CM शर्मा करेंगे कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना का शिलान्यास
  • जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग, हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.