Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Electronic Gadget Harm: बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर कोई इस इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का करते हैं प्रयोग, जानिए नुकसान!
  • Lifestyle

Electronic Gadget Harm: बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर कोई इस इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का करते हैं प्रयोग, जानिए नुकसान!

Hema Gupta December 11, 2025

Electronic Gadget Harm: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास ज्यादा टाइम नहीं रहता है, लोग इतने ज्यादा व्यस्त है कि कॉल पर बात करने के लिए फोन तक नहीं उठा पाते। इस डिजिटल दुनिया में छोटे से लेकर बड़ो तक सब आजकल कान में ईयरफोन लगाए रहते हैं। फोन निकालने की जगह तुरंत ब्लूटूथ के जरिए कॉल उठा लेते है। कई लोग सड़क पर रोड क्रास करते हुए भी ईयरफोन नहीं हटाते जिससे एक्सीडेंट की संभावना बढ़ जाती है।

Read More: चूहे भगाने वाला सस्ता फल: सस्ता और आसानी से मिलने वाला ये फल हमेशा के लिए घर से भगा देगा चूहा!

ईयरफोन जैसे रोजमर्रा की एक वस्तु बन गया है, चाहे मीटिंग लेनी हो, गाना सुनना हो, वीडियो देखना हो, या कॉल पर बात करनी हो हर कोई इसके आदी हो चुके हैं। क्या आप जानते हैं कि इस आदत का आपके कानों और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है? आइए जानते हैं…

Electronic Gadget Harm: झेलने पड़ सकते है नुकसान

ईयरफोन के ज्यादा इस्तेमाल करने से हियरिंग लॉस, कान में दर्द, इंफेक्शन, मानसिक समस्याएं, और टिनिटस जैसी कई परेशानियों को जन्म दे सकता है। लंबे समय तक और ऊंची आवाज में सुनना कानों की नसों को स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे बहरेपन का खतरा भी हो सकता है।

Electronic Gadget Harm: कान में हो सकता है इंफेक्शन

ईयरफोन गंदे होने पर बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण को जन्म दे सकते हैं। बार-बार बिना साफ किए हुए ईयरफोन का उपयोग करने से कान के बाहरी हिस्से (outer ear canal) में बैक्टीरिया इकट्ठा हो जाते हैं, जिससे इंफेक्शन, पस, दर्द और सुनने में रुकावट की समस्या हो सकती है।

इसके अलावा, यदि आप किसी के साथ ईयरफोन शेयर करते हैं, तो इयर इंफेक्शन फैलने का खतरा और अधिक बढ़ जाता है।

छा सकता है बहरापन

ईयरफोन के अधिक और तेज आवाज में गाना सुनने से सुनने की क्षमता की क्षमता कम हो जाती है। WHO की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति लगातार 85 डेसिबल या उससे अधिक ध्वनि में 8 घंटे से ज्यादा समय तक सुनता है, तो उसकी सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

तेज आवाज में लगातार ईयरफोन का इस्तेमाल कॉक्लिया (cochlea) नामक अंग को नुकसान पहुंचाता है, जो हमारे कान के अंदर होता है और ध्वनि को पहचानने का कार्य करता है। इससे धीरे-धीरे परमानेंट हियरिंग लॉस यानी स्थायी बहरेपन की स्थिति बन सकती है।

कान में असहनीय दर्द

कई बार लोग ईयरफोन को घंटों तक कानों में लगाए रहते हैं, जिससे कान के पर्दे (eardrum) पर दबाव बढ़ता है। इससे कानों में दर्द, जलन, खुजली और भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ईयरफोन कानों की बनावट के हिसाब से बिल्कुल फिट नहीं होते, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर फिजिकल डिस्कम्फर्ट होता है। कुछ लोगों को इससे सिर दर्द और थकान भी महसूस होती है।

विशेषज्ञों की सलाह…

डॉक्टरों और ENT स्पेशलिस्ट का कहना है कि यदि आप दिनभर ईयरफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो इसे कम करना बहुत जरूरी है। बच्चों और किशोरों में यह आदत ज्यादा खतरनाक हो सकती है।

इस तरह से करे प्रयोग

1. ईयरफोन की जगह ओवर-इयर हेडफोन का इस्तेमाल करें।

2. लगातार उपयोग के दौरान ब्रेक लें।

3. नॉइज कैंसिलिंग ईयरफोन का उपयोग करें ताकि कम वॉल्यूम में भी साफ आवाज मिले।

4. हर 1 घंटे के बाद 10 मिनट का ब्रेक जरूर लें।

5. रात में सोते समय ईयरफोन का इस्तेमाल न करें।

6. काम करते समय ईयरफोन से बचें

7. माइंडफुल लिसनिंग करें, यानी पूरे ध्यान से सीमित समय के लिए सुनें

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Haldwani Digital Arrest Fraud: हल्द्वानी में बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 20 लाख ठगे
Next: Guna Dau Ramveer Singh Kushwaha: जेल से गैंग चला रहा था गुना का कुख्यात रामवीर सिंह कुशवाह उर्फ ‘दाऊ’

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.