Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • Electricity theft: बिजली चोरी का खुलासा: सदर थाना क्षेत्र के कबाड़ गोदाम से लाखों का सामान बरामद
  • राजस्थान

Electricity theft: बिजली चोरी का खुलासा: सदर थाना क्षेत्र के कबाड़ गोदाम से लाखों का सामान बरामद

divya mistry June 5, 2025

Electricity theft: सदर थाना क्षेत्र में बुधवार को बिजली चोरी से जुड़े एक बड़े मामले का खुलासा हुआ, जब पुलिस और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने अलीगंज रोड स्थित एक कबाड़ गोदाम पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान गोदाम से बिजली निगम के लाखों रुपये के उपकरण और सामग्री बरामद की गई। यह कार्रवाई बिजली निगम के अधिशासी अभियंता रूपसिंह गुर्जर के नेतृत्व में की गई।

Electricity theft
Electricity theft

Electricity theft: बिजली से जुड़े कई महंगे उपकरणों का भंडार मिला

जानकारी के अनुसार, यह गोदाम सदर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो गोदाम बंद मिला। इसके बाद गोदाम मालिक को बुलाकर ताला खुलवाया गया। इसी दौरान बिजली निगम के अधिशासी अभियंता रूपसिंह गुर्जर, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, एफआरटी टीम और निगम के कई कर्मचारी मौके पर पहुंचे। गोदाम के भीतर तलाशी लेने पर बिजली से जुड़े कई महंगे उपकरणों का भंडार मिला।

Electricity theft: जिनसे यह शेड खड़ा किया गया

गोदाम से जो सामान बरामद हुआ उसमें 40 से 45 क्रॉस आर्म्स भूजा, 15 से अधिक एंगल, 7-8 ट्रांसफार्मरों की कॉपर बाइडिंग, तीन से अधिक नए विद्युत तारों के बंडल, 40 से 45 इंस्यूलेटर पिन, जलदाय विभाग के 10 लोहे के पाइप, और 15 लीटर से अधिक ट्रांसफार्मर का तेल शामिल है। इसके अलावा, टीनशेड पर उपयोग किए गए एंगल और चैनल भी बिजली निगम के निकले, जिनसे यह शेड खड़ा किया गया था।

Electricity theft: सभी सामग्री को ट्रक में भरकर थाने पहुंचाया

कुल मिलाकर गोदाम से एक ट्रक से अधिक मात्रा में सामान जप्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 से 12 लाख रुपए बताई जा रही है। निगम अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस ने सभी सामग्री को ट्रक में भरकर थाने पहुंचाया और इसे कब्जे में ले लिया।

सामान कब और कैसे गोदाम तक पहुंचा

अधिशासी अभियंता रूपसिंह गुर्जर ने बताया कि इस मामले में जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटनाक्रम ने बिजली निगम की सुरक्षा प्रणाली और चोरी रोकथाम व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह सामान कब और कैसे गोदाम तक पहुंचा।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Thug Life Movie का रिव्यू, स्क्रिप्टिंग, Actors की परफॉर्मेंस, जानिए कमल हसन की फिल्म देखें या नहीं?
Next: गलत कंघी करने से झड़ते हैं बाल, जानें सही तरीका और बचाएं अपने बाल

Related Stories

वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
PM Modi Ajmer
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

PM मोदी ने की HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत, अजमेर में बोले – देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा

himani Shrotiya February 28, 2026
Rajasthan Seaside Startup Summit
  • राजस्थान

CM भजनलाल ने किया राजस्थान सी-साइड स्टार्टअप समिट का शुभारंभ

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.