5 फरवरी को वोटिंग,8 फरवरी को आएंगे नतीजे

Election Commission of India:विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान
दिल्ली में विधानसभा में चुनाव 5 फरवरी को सिंगल फेज में होगा। रिजल्ट 8 फरवरी को आएगा। यह जानकारी चुनाव आयोग ने दी। इससे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों पर 30 मिनट तक फैक्ट्स के साथ सफाई दी।उन्होंने कहा कि चुनाव में वोटर्स बढ़ाने, खास वर्ग को टारगेट करने के आरोप गलत हैं। चुनावी प्रक्रिया को खत्म करने में वक्त लगता है। यह सब एक तय प्रोटोकॉल के तहत होता है। राजीव कुमार ने 3 शायरी भी पढ़ें।
Election Commission of India:दिल्ली में कितने मतदाता?
निर्वाचन आयोग ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी की, जिसमें घोषणा की गई कि कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता पंजीकृत हैं. इनमें 84 लाख 49 हजार 645 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता हैं. 18-19 वर्ष की आयु के 2.08 लाख युवा पहली बार वोट डालेंगे.
Election Commission of India: AAP सभी 70 सीटों पर घोषित कर चुकी है प्रत्याशी
AAP 70 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। पार्टी ने कुल 5 लिस्टों में ये नाम जारी किए हैं। AAP की पहली लिस्ट 21 नवंबर को आई थी, जिसमें 11 नाम थे।
AAP 70 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर चुकी है। पार्टी ने कुल 5 लिस्टों में ये नाम जारी किए हैं। AAP की पहली लिस्ट 21 नवंबर को आई थी, जिसमें 11 नाम थे।
वहीं, 20 दिसंबर को आई पांचवी लिस्ट में सिर्फ एक नाम था। इसमें महरौली सीट पर प्रत्याशी बदला गया था। पार्टी ने कुल 26 विधायकों के टिकट काट दिए हैं, जबकि 4 की सीटें बदली हैं।
अरविंद केजरीवाल इस बार भी नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया की पटपड़गंज सीट बदल दी गई है। उन्हें जंगपुरा से टिकट मिला है। पटपड़गंज से पार्टी ने अवध ओझा को टिकट दिया है। CM आतिशी कालकाजी सीट से मैदान में हैं। मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश, गोपाल राय बाबरपुर और सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़ेंगे।
Election Commission of India:बीजेपी 29 नाम की एक लिस्ट जारी कर चुकी
भाजपा की अब तक 29 उम्मीदवारों की एक ही लिस्ट जारी की गई है। पार्टी ने AAP-कांग्रेस छोड़कर आए 7 नेताओं को टिकट दिया है।
29 उम्मीदवारों की सूची में 13 उम्मीदवारों को रिपीट किया है, जबकि 16 नए चेहरे हैं। पार्टी ने 2020 में जीती 8 सीटों में से 6 पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
इसमें 2 मौजूदा विधायको के टिकट कट गए हैं। वहीं, बदरपुर सीट से विधायक रहे रामवीर सिंह बिधूड़ी अब दक्षिण दिल्ली से सांसद हैं।
नई दिल्ली से केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को टिकट दिया गया है।
कालकाजी से CM आतिशी के खिलाफ पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी और जंगपुरा से मनीष सिसोदिया के सामने तरविंदर सिंह मारवाह को मैदान में उतारा है।
Election Commission of India:कांग्रेस ने CM आतिशी के सामने अलका लांबा को उतारा
कांग्रेस अब तक तीन लिस्ट में कुल 48 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी ने CM आतिशी के सामने अलका लांबा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, पूर्व CM केजरीवाल के सामने संदीप दीक्षित को टिकट दिया है।
मनीष सिसोदिया के सामने फरहाद सूरी, गोपाल राय के खिलाफ को टिकट दिया है। यहां से AAP के मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं। बाबरपुर सीट से AAP के गोपालराय के खिलाफ इशराक खान को उतारा है।
