Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • BHOPAL News: बड़ी बहन ने भाई को दिया दूसरा जीवन, एम्स भोपाल में सफल किडनी ट्रांसप्लांट
  • मध्य प्रदेश

BHOPAL News: बड़ी बहन ने भाई को दिया दूसरा जीवन, एम्स भोपाल में सफल किडनी ट्रांसप्लांट

Narendra Singh November 3, 2025

7 दिन में दो युवाओं को मिली नई जिंदगी

एम्स भोपाल में एक सप्ताह के भीतर दो युवाओं का किडनी ट्रांसप्लांट सफलता पूर्वक किया गया। दोनों की किडनी फेल होने का कारण था अनकंट्रोल ब्लड प्रेशर। इनमें से एक युवक को ब्रेन डेड मरीज की किडनी से जीवनदान मिला, जबकि दूसरे को उसकी बड़ी बहन ने अपनी किडनी देकर मौत के मुंह से बाहर निकाला। दोनों मरीज 35 वर्ष से कम उम्र के हैं।

पहले केस में ब्रेन डेड मरीज ने दी नई जिंदगी

पहले मामले में 30 वर्षीय युवक, जो एक निजी कंपनी में काम करता था, लंबे समय से हाइपरटेंशन से जूझ रहा था। ब्लड प्रेशर नियंत्रण में न रहने से उसकी दोनों किडनी ने काम करना बंद कर दिया था और वह एक साल से डायलिसिस पर था।पिछले हफ्ते एम्स भोपाल में जब एक ब्रेन डेड मरीज का अंगदान हुआ, तो उसी की किडनी इस युवक को प्रत्यारोपित की गई। सर्जरी सफल रही और अब मरीज खुद से चल-फिरने लगा है। डॉक्टरों ने बताया कि पहले ऐसे मरीजों को 30 दिन तक अस्पताल में रहना पड़ता था, लेकिन अब यह मरीज 7 दिन में ही घर लौट रहा है।

दूसरे केस में बहन बनी जीवनदाता

दूसरा मामला मंगलवार का है। 32 वर्षीय युवक की हालत इतनी गंभीर हो चुकी थी कि ट्रांसप्लांट के बिना उसकी जान बचना मुश्किल था। ऐसे में उसकी 35 वर्षीय बहन ने आगे आकर अपनी एक किडनी दान कर दी।एम्स की मेडिकल टीम के अनुसार सर्जरी पूरी तरह सफल रही है और मरीज अब ऑब्जर्वेशन में है।

किडनी डिजीज के मुख्य कारण हैं

हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन)

डायबिटीज

अनहेल्दी लाइफस्टाइल और स्ट्रेस

नियमित जांच और ब्लड प्रेशर नियंत्रण से इस स्थिति को रोका जा सकता है।

भोपाल बना किडनी ट्रांसप्लांट का प्रमुख सेंटर

एम्स भोपाल अब मध्य भारत का एक प्रमुख किडनी ट्रांसप्लांट सेंटर बन चुका है। अब तक यहां 17 सफल किडनी ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं,जिनमें से 4 ब्रेन डेड डोनेशन और बाकी लाइव डोनेशन हैं।वहीं गांधी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध हमीदिया अस्पताल में अब तक 10 सफल ट्रांसप्लांट किए गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अंगदान के प्रति बढ़ती जागरूकता भविष्य में और अधिक लोगों को जीवन देने में मदद कर सकती है।

Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS :इंडिया वर्ल्ड चैंपियन बेटियों ने रचा इतिहास,एमपी की बॉलर क्रांति के गांव में जश्न
Next: Indian Womens Team lift 1st WC Trophy: जीत के बाद जश्न और इमोशन्स से भरे खास पल, सोशल मीडिया में वीडियो हो रहें वायरल..

Related Stories

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.