Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Eisha Avinash 1st Song Out: बिग बॉस 18 की फेमस जोड़ी ने मचाया धमाल..
  • एंटरटेनमेंट

Eisha Avinash 1st Song Out: बिग बॉस 18 की फेमस जोड़ी ने मचाया धमाल..

Hema Gupta April 4, 2025

Eisha Avinash 1st Song Out: बिग बॉस 18 के फेमस कंटेस्टेंट्स अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह जो कि बिग बॉस 18 के सेट से ही अच्छे दोस्त हैं। जब दोनों उस रियालिटी शो में थे तो, उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था। लेकिन कुछ लोग उनकी दोस्ती को दिखावा और मतलब के लिए दोस्ती की है, ऐसा भी कहते थे, कई लोगों का कहना था कि, शो के बाहर जाते ही दोनों की दोस्त नही रहेंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, शो के बाहर भी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं, इसी बीच दोनों का साथ में पहला गाना रिलीज हो चुका है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जारिए दी जानकारी।

जिसके बोल ‘काला शा काला’ हैं। इस गाने को मूडी और आखर ने लिखा है, जबकि इस गाने को रामजी गुलाटी ने अपनी आवाज दी है।

 ‘काला शा काला’ – अविनाश और ईशा का पहला गाना रिलीज..

बिग बॉस शो के बाद दोनों को एक साथ देखने को उनके फैंस काफी उत्साहित थे, उन्हें दोनों की केमेंस्ट्री काफी पसंद आती थी, सभी को उनके पहले गाने का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में अब दोनों के फैंस की इंतजार की घड़िया खत्म हो गई हैं, और ईशा – अविनाश का पहला गाना रिलीज हो चुका हैं।

यह गाना 3 अप्रैल 2025 को रिलीज हुआ हैं। गाना आते ही हुआ जमकर वायरल।

दोनों की ड्रेसिंग सेंस..

इस गाने में दोनों की जोड़ी धमाल मचा रही है, इसमें अविनाश और ईशा की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा हैं। शुरुआत में काली चुनरी ओढ़कर ब्लैक शॉट आउटफिट में नजर आती हैं। फिर अविनाश ब्लैक जैकेट में नजर आते है, दोनो का लुक बेहद शानदार हैं।

दोनों की गाने में कई बार ड्रेस बदलती है, और हर लुक में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहें है, और दोनों की जोड़ी धमाल मचा रही हैं।

फैंस ने दी प्रतिक्रियाएं…

ईशा और अविनाश को साथ देख उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहें हैं। और दोनों की कैमेस्ट्री की भी तारीफ कर रहें है, एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि- The awesome chemistry of Avisha mixed with the amazing remake of a classic.
Such a marvelous combination, दूसरे ने अविनाश के लुक की तारीफ करते हुए लिखा कि- Loving avinash in every outfit. His charming looks are to die for 🤍🔥💕, वहीं एक ने ईशा के एक्सप्रेशन की तारीफ करते हुए कहा कि- Eisha, your expressive face made the MV even more engaging ❤❤। एक ने लिखा कि- Two favourite people AviSha ❤️🧿 beautiful ❤️❤️❤️। कुछ इस तरह से यूजर तारीफ कर रहें हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Avinash Mishra (@avinash_world)

बिग बॉस 18 के फेमस कपल हैं अविनाश और ईशा..

बिग बॉस 18 में दोनों की इतनी गहरी दोस्ती थी, दोनों के अफेयर की भी चर्चा होने लगी थी, उस शो के कंटेस्टेंट से लेकर दर्शको तक सबको लगता था। दोनों के बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा है। लेकिन इस बात को ईशा ने कभी एक्सेप्ट नहीं किया। वहीं अविनाश की बात करे तो वो कई बार मजाक मस्ती और इशारों में ये हिंट दिया है, कि ईशा उनके लिए दोस्त से ज्यादा हैं। फिर दोनों ने कहा था शो के बाहर तय करेंगे कि दोनों का रिश्ता क्या मोड़ लेता हैं। लेकिन अभी तक दोनों ने रिलेशनशिप की कोई बात नहीं की हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार..

एक इंटरव्यू में , रामजी गुलाटी, अविनाश और ईशा कुछ सवाल किए गए तीनों ने जबाव देते हुए अपना अनुभव शेयर किया।

अविनाश से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि- ईशा के साथ काम करने में क्या कोई मुश्किलें आईं या सब कुछ आसान था?

अविनाश ने जबाव देते हुए कहा कि – “सच कहूं तो, यह इतना आसान नहीं था। हां, पाजी (रामजी) के साथ काम करना आसान था, लेकिन ईशा के साथ थोड़ी मुश्किलें आईं। जब आप किसी को-स्टार के साथ काम करते हैं, तो एक फॉर्मलिटी होती है। लेकिन बिग बॉस के बाद हमारा कनेक्शन इतना गहरा हो गया है कि ईशा मुझे तंग करती रहती हैं, ‘ऐसा करो, वैसा करो!। हम को-एक्टर के तौर पर नहीं बल्कि एक-दूसरे को तंग करते हुए काम करते हैं, जिससे साथ में काम करने में बहुत मजा आता है।”

राम जी से पूछा गया कि- ईशा और अविनाश में आपको सबसे अच्छी कौन सी क्वालिटी लगी?

रामजी ने जबाव देते हुए कहा कि –

इन दोनों में सभी क्वालिटी अच्छी और यूनिक हैं। वैसे तो मैं हर किसी के साथ काम करता हूं, लेकिन मेरे लिए सबसे जरूरी है कि इंसान अच्छा हो और ये दोनों बहुत अच्छे हैं।

ईशा अविनाश से रामजी के साथ अनुभव के बारें में पूछा..

अविनाश ने कहा कि-

राम जी भी बहुत अच्छे हैं। उन्होंने हमारा बहुत ख्याल रखा। जब शूट हो रहा था, तो वे समय-समय पर हमारा हाल-चाल पूछते रहते थे और हमें कहीं घूमने जाने के लिए भी प्रेरित करते थे। मैं कहना चाहूंगा कि राम जी खुद इतने अच्छे इंसान हैं कि जो भी उनके साथ काम करेगा, उसे फैमिली जैसा एहसास जरूर होगा।

ईशा से रामजी के बारें में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि –

मैंने और राम जी ने पहले कभी साथ में काम नहीं किया था, इसलिए मेरी मम्मी थोड़ी चिंतित थीं। क्योंकि यह पहली बार था जब मैं उनके बिना कहीं जा रही थी। लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो गया और मेरी मम्मी भी काफी खुश हो गई थीं।

 

 

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Weather Update : मौसम विभाग की 17 राज्यों में तूफान की चेतावनी!
Next: Vindhya Dham Mirzapur: मिर्जापुर के विंध्य धाम में भक्तों का लगा तांता, मां के जयकारे से गूंज उठा मंदिर परिसर

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.