Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Effect of Anger on Health: रिश्तों में दरार से लेकर सेहत पर गहरा असर…
  • Lifestyle

Effect of Anger on Health: रिश्तों में दरार से लेकर सेहत पर गहरा असर…

Hema Gupta April 17, 2025

Effect of Anger on Health: गुस्सा एक मानवीय भावना है, जो किसी को कभी भी आ सकता है। गुस्सा आने के कई कारण है, जैसे- अन्याय, झूठ, धोखे या असुविधा का सामना करते हैं। लेकिन अगर आपको हर छोटी बात पर गुस्सा आता है, और आप नियंत्रण से बाहर हो जाते हैं, तो यह न केवल हमारे मानसिक संतुलन को बिगाड़ता है, बल्कि हमारे शरीर पर भी गंभीर असर डालता है। विशेषज्ञों के अनुसार अधिक गुस्सा करना कई शारीरिक और मानसिक बीमारियों का खतरा बढ़ा देते हैं।

Read More: Sonakshi Reacts fan’s Comment: एक शख्स पर भड़की सोनाक्षी सिन्हा, जानिए वजह…

Effect of Anger on Health: गुस्से का शरीर पर असर कैसे पड़ता है?

जब हम गुस्सा करते हैं, तो हमारा शरीर “फाइट या फ्लाइट” मोड में चला जाता है। इस दौरान शरीर में ऐड्रेनालिन और कॉर्टिसोल जैसे हार्मोन का स्तर अचानक बढ़ जाता है। दिल की धड़कन तेज, ब्लड प्रेशर हाई और मांसपेशियां तन जाती हैं। यह शरीर के अंगों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है।

हृदय रोग का खतरा बढ़े…

लगातार गुस्सा करने से लोगों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, जिन लोगों को अक्सर गुस्सा आता है, उनमें कोरोनरी हृदय रोग होने का खतरा 2 से 3 गुना तक बढ़ जाता है।

हाई ब्लड प्रेशर

गुस्सा करने पर शरीर में उत्तेजना की स्थिति बनती है जिससे रक्तचाप बढ़ता है। यह हाई ब्लड प्रेशर की वजह बन सकती है। हाई बीपी कई अन्य बीमारियों की जड़ है जैसे कि स्ट्रोक, किडनी फेल और दिल की बीमारी की संभावना अधिक हो जाती है।

डायबिटीज

ज्यादा तनाव और गुस्सा करने से शरीर में कोर्टिसोल नामक हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है। यह हार्मोन ब्लड शुगर को बढ़ाता है और इंसुलिन की कार्यक्षमता को कम करता है। गुस्सा सेहत के लिए हानिकारक है।

इम्यून सिस्टम में कमजोरी

जब कोई व्यक्ति लंबे समय तक गुस्से और तनाव में रहता है, तो उसके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। इससे वह व्यक्ति बीमार पड़ सकता है।

मानसिक स्वास्थ्य पर असर

गुस्सा केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी गहरे रूप से प्रभावित करता है। गुस्से में रहने वाले लोग अक्सर डिप्रेशन, एंग्जायटी, इनसोम्निया और पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) जैसी समस्याओं से जूझते हैं। मानसिक थकान, चिड़चिड़ापन, निराशा और आत्मविश्वास की कमी उनमें सामान्य हो जाती है।

Effect of Anger on Health: गुस्से से रिश्तों पर आ सकती है दरार..

ज्यादा गुस्सा हमारे स्वास्थ पर तो असर डालता ही है, लेकिन गुस्सैल स्वभाव रिश्तों में दरार डाल सकता है, लगातार गुस्से से व्यक्ति सामाजिक रूप से अकेला हो जाता है, और अकेलेपन की भावना भी पनपने लगती है, जिससे मानसिक समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं।

Effect of Anger on Health: कैसे रखें गुस्से पर काबू?

1. गुस्सा आने पर धीरे-धीरे गहरी सांसें लेने से दिमाग को शांत करने में मदद मिलती है।

2. गुस्से में तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय कुछ पल रुकें, सोचें और फिर जवाब दें।

3. नियमित योग और मेडिटेशन करने से मानसिक संतुलन बना रहता है और गुस्सा नियंत्रित रहता है।

4. व्यायाम तनाव को कम करने में सहायक होता है, जिससे गुस्सा भी घटता है।

5. अगर गुस्सा आपके जीवन को प्रभावित कर रहा है, तो किसी मनोवैज्ञानिक या काउंसलर की सहायता जरूर लें।

6. गुस्से को बाहर निकालने के लिए लेखन, चित्रकला या म्यूज़िक थेरेपी भी प्रभावी हो सकती है।

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: डॉल्फ़िन के साथ डांस : भारत में इन जादुई समुद्री जीवों को देखने के टॉप स्थान 🐬
Next: Big Action By BCCI: BGT में हार के बाद 3 कोचों को हटाया? जानिए कारण…

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.