Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Digital Transfer : MP ट्रांसफर नीति में बड़ा बदलाव
  • मध्य प्रदेश

Digital Transfer : MP ट्रांसफर नीति में बड़ा बदलाव

Narendra Singh June 8, 2025

Education Department New Transfer Policy : शिक्षा विभाग में अब डिजिटली होंगे सभी तबादले

Education Department New Transfer Policy : मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और कर्मचारियों के  सभी तबादले अब Education Portal 3.0 के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन किए जाएंगे. तबादले की नई नीति पारदर्शिता, समयबद्धता और स्थायित्व को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है.मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादले (ट्रांसफर) को लेकर बड़ी प्रशासनिक पहल की है. मध्य प्रदेश स्कूली शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर नीति‑2022 में संशोधन करते हुए नई व्यवस्था लागू कर दी है, जो 7 से 16 जून 2025 तक प्रभावी रहेगी.

ट्रांसफर नीति में नए बदलाव

नए आदेश के अनुसार, तबादले की प्रक्रिया 7 जून से 16 जून 2025 तक चलेगी.इस अवधि के भीतर ही सभी प्रस्ताव दाखिल कर, ट्रांसफर आदेश जारी किए जाएंगे. प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तारीख 14 जून तय की गई है, जबकि 16 जून तक सभी आदेश पोर्टल पर प्रकाशित कर दिए जाएंगे.

शिक्षा विभाग में परिवर्तित

ट्रांसफर की पूरी प्रक्रिया Education Portal 3.0 के माध्यम से संचालित की जाएगी. जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा लॉग इन कर प्रस्ताव दर्ज किया जाएगा. कलेक्टर डिजिटल स्वीकृति देंगे और अंत में प्रभारी मंत्री की सहमति से जिला शिक्षा अधिकारी डिजिटल हस्ताक्षरित आदेश पोर्टल पर जारी करेंगे.

ऑफलाइन ट्रांसफर आदेश मान्य नहीं होंगे

गौरतलब है मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग विभाग द्वारा परिवर्तित तबादला नीति के तहत ट्रांसफर की पूरी प्रक्रिया Education Portal 3.0 के माध्यम से संचालित की जाएगी, जिसके सख्त नियम और प्रतिबंध सभी पर लागू होंगे. हालांकि छात्र संख्या 10 से कम वाले स्कूलों से किसी शिक्षक का ट्रांसफर नहीं किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की शिक्षा प्रभावित न हो.

इन कर्मचारियों के जिला स्तर पर होंगे तबादले

नई ट्रांसफर नीति के तहत जिन कर्मचारियों के तबादले जिला स्तर पर होंगे, उनमें  प्राथमिक शिक्षक, सहायक शिक्षक (सामान्य एवं विज्ञान) प्राथमिक विद्यालय प्राचार्य, लिपिकीय वर्ग और चतुर्थ श्रेणी (भृत्य) कर्मचारी शामिल हैं. इनका ट्रांसफर जिला शिक्षा अधिकारी की अनुशंसा, फिर कलेक्टर और अंततः प्रभारी मंत्री की मंजूरी से किया जाएगा.

Watch Now :-“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ।

Read More :- America on Fire : लॉस एंजेल्स में अवैध प्रवासियों के समर्थन में हिंसा 🔥

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous:  Mohan Yadav announcements : लाड़ली बहनों की राशि होगी डबल?
Next: Student Suicide : मैं कुछ नहीं कर पा रहा हूं…

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.