Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • SA vs IND 1st Match: ईडन गार्डन्स में सीरीज का पहला मुकाबला, SA ने जीता टॉस…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

SA vs IND 1st Match: ईडन गार्डन्स में सीरीज का पहला मुकाबला, SA ने जीता टॉस…

Hema Gupta November 14, 2025

SA vs IND 1st Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है, जिसमें साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा चोट के कारण इस मैच का हिस्सा नहीं हैं।

Read More: Chess World Cup 2025: 3 भारतीय ग्रैंडमास्टर्स ने चेस वर्ल्डकप में बनाया स्थान, अब टाई-ब्रेक में होगी अगली चुनौती!

भारत 4 स्पिनरों के साथ मैदान में…

टीम इंडिया ने इस मैच में चार स्पिनरों—जडेजा, अक्षर, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव—को शामिल किया है। ऋषभ पंत और अक्षर पटेल की टीम में वापसी हुई है। ध्रुव जुरेल और पंत पहली बार एक साथ प्लेइंग-11 में दिख सकते हैं।

बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका अपराजित…

टेम्बा बावुमा की कप्तानी में अब तक साउथ अफ्रीका ने एक भी टेस्ट मैच नहीं हारा है। टीम ने उनके नेतृत्व में 10 में से 9 टेस्ट जीते हैं और एक मैच ड्रॉ रहा है। जून 2024 में टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप भी जीती थी।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी: दिल्ली धमाके का असर…

दिल्ली में हुए धमाके के बाद कोलकाता पुलिस ने ईडन गार्डन्स और टीम होटलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। सभी प्रमुख एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर चेकिंग तेज कर दी गई है ताकि मैच के दौरान किसी भी तरह की सुरक्षा चूक न हो।

भारत-साउथ अफ्रीका हेड-टु-हेड…

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 44 टेस्ट मैच खेले गए, जिसमें से भारत ने 16 मैच जीते, वहीं साउथ अफ्रीका ने 18 मैचों में बाजी मारी, जबकि 10 मैच ड्रॉ रहें।

पिछले 15 सालों में साउथ अफ्रीका भारत को उसके घर में नहीं हरा पाई है। आखिरी बार वह 2010 में यहां जीती थी। इसके बाद भारत में खेले 8 में से 7 मैच टीम इंडिया ने जीते और एक ड्रॉ रहा।

ईडन गार्डन्स में टेस्ट की वापसी..

2019 के बाद पहली बार ईडन गार्डन्स में टेस्ट मैच हो रहा है। यहां अब तक 42 टेस्ट खेले गए हैं, जिसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाले टीम को 12 बार जीत मिली और पहले गेंदबाजी करने वाली टीम 10 मैच जीती और 20 ड्रॉ मैच रहें।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यहां 3 टेस्ट हुए हैं, जिनमें भारत ने 2 और साउथ अफ्रीका ने 1 मैच जीता है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

साउथ अफ्रीका

ऐडन मार्करम, टोनी डी जॉर्जी, रियान रिकल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), रियान मुल्डर, साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, कार्बिन बॉस।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: aaj ka rashifal in hindi: 14 November 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”
Next: बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी,शुरूआती रूझान में NDA आगे

Related Stories

PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
मोजतबा खामेनाई.
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान

Narendra Singh March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.