Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • ED Raid: जन्मदिन पर भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य अरेस्ट
  • Top Story
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश

ED Raid: जन्मदिन पर भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य अरेस्ट

Narendra Singh July 18, 2025

पूर्व CM बोले-अपने मालिक को खुश करने के लिए ED को भेजा

छत्तीसगढ़ के भिलाई में ED ने शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर छापेमारी की। ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि रायपुर कार्यालय ले जाया जा रहा है। चैतन्य का आज जन्मदिन भी है है।

भूपेश बघेल ने X पर किया पोस्ट

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर लिखा कि ‘ED’ आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा आज उठाना था। भिलाई निवास में “साहेब” ने ED भेज दी है। भूपेश बघेल ED रेड के बीच विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए निकल गए हैं।वहीं विधानसभा जाते वक्त भूपेश बघेल ने कहा कि पिछली बार मेरे जन्मदिन पर ED को भेजा गया था। इस बार मेरे बेटे के जन्मदिन पर मोदी और शाह ने अपने मालिक को खुश करने के लिए ED को भेजा है। भूपेश बघेल न झुकेगा और न ही डरेगा। आज विधानसभा में अडानी का मुद्दा उठेगा, इसलिए ED को भेजा गया है।

कांग्रेस ने दी तीखी प्रतिक्रिया

वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज फिर डबल इंजन ने विपक्ष का गला घोंटने का काम किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ लगातार षड्यंत्र जारी है। आज उनके निवास पर ईडी भेज दी गई है।छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने कहा कि 32 हजार का जग, 50 लाख की टीवी, 11 करोड़ का योगा और 2 करोड़ के समोसा घोटाले और लगातार अपनी किरकिरी से विष्णु बौखला गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के घर पर ईडी भेजकर विपक्ष को चुप कराए जाने की साजिश है।कांग्रेस ने कहा कि आज अडानी के लिए पेड़ कटाई का मुद्दा विधानसभा में जोर शोर से उठाने जा रहे थे, उससे पहले साहब ने अपना खेल खेल दिया। गजब की सेवादारी है।

भूपेश बोले-शाह-मोदी अपने मालिक को खुश करने ED को भेजा

भूपेश बघेल ने कहा कि पिछली बार मेरे जन्मदिन पर ED को भेजा गया था। इस बार मेरे बेटे के जन्मदिन पर मोदी और शाह ने अपने मालिक को खुश करने के लिए ED को भेजा है। भूपेश बघेल न झुकेगा और न ही डरेगा। आज विधानसभा में अडानी का मुद्दा उठेगा, इसलिए ED को भेजा गया है।

——————-

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट में याचिका: 500-500 के जले नोट, 55 गवाह और जस्टिस वर्मा की अपील
Next: Chhattisgarh Assembly session: भूपेश बघेल ने उठाया धान खरीदी का सवाल

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • छत्तीसगढ़

‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

divya mistry March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.