3 निदेशकों के खिलाफ भी कार्रवाई, FDI नियमों के उल्लंघन का आरोप
Fine on BBC India :प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) नियमों का उल्लंघन करने के लिए बीबीसी वर्ल्ड सर्विस इंडिया पर 3.44 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। ईडी ने अपने तीन निदेशकों पर 1.14 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना भी लगाया है। यह आदेश भारतीय विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत जारी किया गया था।
Fine on BBC India : बीबीसी वर्ल्ड सर्विस इंडिया 100% FDI कंपनी है. बीबीसी एक डिजिटल समाचार मीडिया है लेकिन कंपनी ने 100% एफडीआई बनाए रखा है। जबकि 2019 में सरकार की ओर से जारी आदेश के तहत डिजिटल मीडिया में एफडीआई की सीमा 26 फीसदी तय की गई थी, जिसे कंपनी ने नजरअंदाज कर दिया था।
तीन निदेशकों और वित्त प्रमुख को कारण बताओ नोटिस
4 अगस्त, 2023 को ईडी ने बीबीसी वर्ल्ड सर्विस इंडिया, उसके तीन निदेशकों और वित्त प्रमुख को कारण बताओ नोटिस जारी किया। बीबीसी वर्ल्ड सर्विस इंडिया पर कुल 3,44,48,850 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा, 15 अक्टूबर, 2021 के बाद फेमा 1999 के प्रावधानों के उल्लंघन के लिए प्रति दिन 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जब तक कि कंपनी नियमों का अनुपालन नहीं करती।
बीबीसी पर अंतरराष्ट्रीय करों में अनियमितता का आरोप
Fine on BBC India : फरवरी 2023 में आयकर विभाग ने बीबीसी के मुंबई और दिल्ली कार्यालयों पर छापा मारा. आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक़ बीबीसी पर अंतरराष्ट्रीय करों में अनियमितता का आरोप लगा था. बीबीसी ने ट्वीट कर छापे की जानकारी दी. कांग्रेस ने इसे अघोषित आपातकाल करार दिया है। बीजेपी ने जवाब देते हुए कहा कि 1970 में इंदिरा गांधी ने एक डॉक्यूमेंट की वजह से बीबीसी पर बैन लगा दिया था.
मोबाइल, लैपटॉप और डेस्कटॉप जब्त बीबीसी का दफ्तर दिल्ली के केजी मार्ग इलाके में एचटी टावर की पांचवीं और छठी मंजिल पर है. आयकर विभाग की टीम मुंबई के सांताक्रूज़ इलाक़े में बीबीसी स्टूडियो भी पहुंची. टीम ने वित्त विभाग से लोगों के मोबाइल फोन, लैपटॉप और डेस्कटॉप जब्त किए। कार्यवाही के दौरान, कर्मचारियों के फोन बंद कर दिए गए और सभी को बैठक कक्ष में बैठने के लिए कहा गया।
Fine on BBC India :दिल्ली कार्यालय बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के तहत काम कर रहा है
ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) वर्ल्ड सर्विस टेलीविजन एक ब्रिटिश सरकारी एजेंसी है। यह 40 भाषाओं में समाचार प्रसारित करता है। ब्रिटिश संसद इसे अनुदान के माध्यम से निधि देती है। इसका प्रबंधन विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय द्वारा किया जाता है। यह डिजिटल, सांस्कृतिक, मीडिया और खेल विभागों के तहत काम करता है। बीबीसी की शुरुआत 1927 में एक रॉयल चार्टर के तहत हुई थी।
