Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • चिंताजनक खबरः ईडी के मुताबिक PFI के 13,000 सदस्य खाड़ी देशों में एक्टिव
  • Top Story
  • देश-विदेश

चिंताजनक खबरः ईडी के मुताबिक PFI के 13,000 सदस्य खाड़ी देशों में एक्टिव

Shital Sharma October 19, 2024

करोड़ों रुपये का फंड जुटाकर भारत में आतंकी वारदातों को करेंगे फंडिग 

केरल में पीएफआई के तीन लाख समर्थक हैं और उसके 25,000 से अधिक सदस्य हैं। NIA ने 22 सितंबर 2022 को पीएफआई के कई समर्थकों को हिरासत में लिया। भारत में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ दो साल तक चली ईडी की जांच में नए खुलासे सामने आए हैं। 

ईडी ने शुक्रवार को कहा कि पीएफआई के सिंगापुर और खाड़ी देशों में 13,000 से अधिक सक्रिय सदस्य हैं, जिन पर करोड़ों रुपये का धन जुटाने की जिम्मेदारी है। पीएफआई ने खाड़ी देशों में रहने वाले प्रवासी मुस्लिम समुदाय के लिए जिला कार्यकारी समितियों का गठन किया है। इन समितियों को धन जुटाने का काम सौंपा गया था।

ईडी ने कहा कि विदेशों से इकट्ठा किए गए करोड़ों रुपये के फंड को अलग-अलग बैंकिंग चैनलों के साथ-साथ हवाला के जरिए भारत भेजा गया, ताकि इन पैसों का पता नहीं लगाया जा सके। इस फंड का इस्तेमाल पीएफआई के अधिकारियों और भारत में बैठे आतंकियों को आतंकी घटनाओं को अंजाम देने के लिए किया जा रहा था।

सितंबर 2022 में, एनआईए और ईडी ने देश भर में पीएफआई के ठिकानों पर छापा मारा। जिसमें पीएफआई से जुड़े कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ यूएपीए के तहत कार्रवाई की गई। छापेमारी के बाद केंद्र सरकार ने 28 सितंबर 2022 को पीएफआई संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया। ईडी तब से पीएफआई के खिलाफ जांच कर रही है।

ईडी की जांच में 4 खुलासे

  • जांच में पता चला है कि पीएफआई के उद्देश्य उसके संविधान में उल्लिखित उद्देश्यों से अलग हैं। पीएफआई खुद को एक सामाजिक आंदोलन के तौर पर पेश करता है, लेकिन जांच में सामने आया है कि पीएफआई का असल मकसद भारत में जिहाद के जरिए इस्लामिक आंदोलन खड़ा करना है।
  • पीएफआई का दावा है कि वह अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीकों का इस्तेमाल करेगा, लेकिन जांच से पता चला है कि शारीरिक शिक्षा कक्षाओं की आड़ में, पीएफआई घूंसे, लात, चाकू से हमला और लाठी हमले जैसे हिंसक तरीकों का अभ्यास कर रहा था।
  • देश में मौजूद पीएफआई का कोई भी स्थान पीएफआई के नाम पर पंजीकृत नहीं है। शारीरिक शिक्षा कक्षाओं के लिए जगह भी डमी मालिकों के नाम पर पंजीकृत थी।

 2 दिन में हुई 278 गिरफ्तारियां

एनआईए, ईडी और राज्य पुलिस ने 22 और 27 सितंबर को पीएफआई और उससे जुड़े संगठनों के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर छापे मारे थे। दो दिनों में कुल 278 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसियों को पीएफआई के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Morena blast: मुरैना के मकान में भयंकर विस्फोट
Next: Ranbir Alia beaten by Akshay Twinkle : रणबीर- आलिया को पीछे छोड़, अक्षय कुमार- ट्विंकल बने टॉप सेलिब्रिटी कपल

Related Stories

PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
  • गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.