2026 चुनाव से पहले ‘फर्जी वोटर्स’ होंगे बाहर?
देशभर में वोटर वेरिफिकेशन शुरू करेगा चुनाव आयोग!
चुनाव आयोग (ECI) देशभर में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) करने की तैयारी में है। इस प्रक्रिया की शुरुआत साल के आखिर में होगी और 2026 में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले पूरी की जाएगी।
10 सितंबर को दिल्ली में बड़ी बैठक
सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEOs) को दिल्ली बुलाया गया है। बैठक में देशव्यापी SIR की रणनीति पर चर्चा होगी।
यह मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तीसरी बड़ी बैठक होगी।
बिहार बना मॉडल: एक महीने में 3 करोड़ वोटर्स की जांच
25 जून से 26 जुलाई तक बिहार में SIR हुआ। इसमें 3 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं का फिजिकल वेरिफिकेशन किया गया।
उद्देश्य: डुप्लीकेट, मृत, विदेशियों और स्थानांतरित वोटर्स को हटाना।
SIR का मकसद क्या है?
चुनाव आयोग का कहना है कि SIR के ज़रिए मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन किया जाएगा। फर्जी वोटर्स, अवैध प्रवासी, मृत व्यक्ति, और एक से अधिक बार पंजीकृत मतदाता हटाए जाएंगे। वोटर लिस्ट को आगामी चुनावों के लिए विश्वसनीय और निष्पक्ष बनाया जाएगा।
SIR कैसे होगा? चुनाव आयोग की दोहरी रणनीति
-
घर-घर जाकर सत्यापन
बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) मतदाताओं के घर जाएंगे। वे एक “प्री-फील्ड फॉर्म” लेकर आएंगे जिसे मतदाता को भरना होगा।
2.ऑनलाइन विकल्प
मतदाता खुद चुनाव आयोग की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन भी आवेदन भरकर दस्तावेज जमा किए जा सकते हैं।
बिहार में SIR पर जबरदस्त राजनीतिक बवाल
महागठबंधन ने 9 जुलाई को बिहार बंद बुलाया था। 7 शहरों में ट्रेन रोकी गईं, 12 नेशनल हाईवे जाम किए गए।
राहुल गांधी बोले
महाराष्ट्र चुनाव की तरह अब बिहार में भी चुनाव चोरी की कोशिश हो रही है।

संसद में भी गूंजा विरोध
21 जुलाई से 21 अगस्त 2025 तक चला मानसून सत्र SIR के विरोध में हंगामेदार रहा। विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर और सदनों में प्रदर्शन किया। दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार बाधित हुई, आखिरी दिन भी नहीं चल सका सदन।
राजनीति या पारदर्शिता?
विपक्ष का आरोप है कि यह गरीबों, प्रवासियों और विपक्षी वोट बैंक को निशाना बनाने की साजिश है। बीजेपी SIR के बहाने चुनावी लाभ लेना चाहती है।
सरकार और ECI का कहना है यह रूटीन प्रक्रिया है। इससे मतदाता सूची की शुद्धता और लोकतंत्र की पारदर्शिता बढ़ेगी।
2026 में होंगे इन राज्यों के चुनाव
- असम
- केरल
- पुडुचेरी
- तमिलनाडु
- पश्चिम बंगाल
इन राज्यों में SIR के बाद अपडेटेड वोटर लिस्ट का इस्तेमाल होगा।
Read More :- 1.74 लाख करोड़ का ‘सहारा घोटालाः सुब्रत रॉय का बेटा भगोड़ा, पत्नी भी आरोपी
Watch Now :- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

