Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Eat Before Starting Workout: फिटनेस शुरू करने से पहले क्या खाएं? जानिए सही डाइट…
  • Lifestyle

Eat Before Starting Workout: फिटनेस शुरू करने से पहले क्या खाएं? जानिए सही डाइट…

Hema Gupta May 11, 2025
Eat Before Starting Workout: आज की तेज रफ्तार जिदंगी में फिट रहना एक जरूरत बन चुका है। लोग जिम, योगा, रनिंग, साइक्लिंग या अन्य किसी भी फिजिकल एक्टिविटी के जरिए खुद को फिट रखने की कोशिश करते हैं। लेकिन अक्सर लोग एक बड़ी गलती कर बैठते हैं – एक्सरसाइज शुरू करने से पहले सही खान-पान की अनदेखी करना।
Read More: How to Become Influencer: जानिए इंस्टाग्राम पर कैसे बनें लाइफस्टाइल इंफ्लुएंसर?
शरीर को ऊर्जा देने के लिए जरूरी है कि आप वर्कआउट से पहले कुछ सही और संतुलित चीजें खाएं, ताकि आपकी परफॉर्मेंस बेहतर हो, थकान कम हो और फैट बर्निंग ज्यादा असरदार हो। आइए जानते हैं कि फिटनेस शुरू करने से पहले क्या खाना चाहिए, कितनी देर पहले खाना चाहिए, और किन चीजों से बचना चाहिए।

वर्कआउट से पहले कब खाना चाहिए?

फिटनेस सेशन शुरू करने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि आपका खाना पच चुका हो, लेकिन पेट खाली भी न हो।
1. मील (भोजन): वर्कआउट से 2 से 3 घंटे पहले खाएं
2. स्नैक (हल्का नाश्ता): वर्कआउट से 30 से 60 मिनट पहले खाएं
यदि आप सुबह जल्दी वर्कआउट करते हैं, तो भारी भोजन की जगह हल्का स्नैक लेना बेहतर होता है। खाली पेट कसरत करने से कमजोरी और थकावट हो सकती है।

वर्कआउट से पहले खाने में शामिल करें ये चीजें…

1. कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates)

कार्ब्स आपके शरीर की मुख्य ऊर्जा स्रोत हैं। ये ग्लूकोज में टूटते हैं और आपकी मांसपेशियों में ग्लाइकोजन के रूप में स्टोर होते हैं। आप ओट्स, ब्राउन ब्रेड, केला, मीठे फल, राइस केक, साबुत अनाज आदि खाने में शामिल कर सकते हैं।

फायदें…

1. बेहतर परफॉर्मेंस
2. कम थकान
3. मसल्स की सुरक्षा
2. प्रोटीन (Protein)
वर्कआउट से पहले थोड़ा प्रोटीन मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करता है और एक्सरसाइज के दौरान मसल ब्रेकडाउन को कम करता है। आप खाने में उबले अंडे, ग्रीक योगर्ट, प्रोटीन शेक, मूंग दाल, पनीर (थोड़ी मात्रा में) शामिल करें।

फायदें…

1. मसल बिल्डिंग
2. रिकवरी में तेजी
3. फैट लॉस में सहायता

फैट (Fats)

हालांकि वर्कआउट से ठीक पहले भारी फैट वाला भोजन नहीं लेना चाहिए, लेकिन थोड़ी मात्रा में हेल्दी फैट आपके शरीर को स्थिर ऊर्जा दे सकता है, खासकर लंबे समय की वर्कआउट के लिए। आप बदाम, अखरोट, एवोकाडो,  मूंगफली का मक्खन (Peanut Butter) खाने में शामिल करें।

वर्कआउट से पहले क्या खाएं…

1. केला + मूंगफली मक्खन

एक केला और एक चम्मच पीनट बटर – कार्ब्स और हेल्दी फैट का बेहतरीन मिश्रण। यह प्री-वर्कआउट स्नैक के लिए एक आदर्श विकल्प है।

2. ओट्स + दूध + फल

सुबह के वर्कआउट के लिए आदर्श। ओट्स से कार्ब्स, दूध से प्रोटीन और फलों से विटामिन मिलता है।

3. स्प्राउट्स सलाद + नींबू

अगर आप वजन घटा रहे हैं तो यह हल्का और हेल्दी प्री-वर्कआउट स्नैक है।

4. ग्रीक योगर्ट + बेरीज

गट हेल्थ और मसल रिकवरी के लिए बढ़िया विकल्प। इसमें प्रोटीन और एंटीऑक्सिडेंट्स दोनों होते हैं।

5. ब्राउन ब्रेड टोस्ट + उबला अंडा

कार्ब्स और प्रोटीन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन।

6. प्रोटीन शेक + केला

कम समय होने पर यह क्विक और असरदार विकल्प है।
7. वर्कआउट से 30-45 मिनट पहले एक गिलास पानी पिएं
8. अगर मौसम गर्म है या आप पसीना बहुत बहाते हैं, तो इलेक्ट्रोलाइट्स वाला पानी लें

वर्कआउट से पहले इन चीजों के सेवन से बचें?

1. तेल और मसाले वाला खाना खाने से बचें, यह पचने में समय लेता है और वर्कआउट के दौरान पेट में भारीपन और गैस पैदा कर सकता है।
2. मीठी चीजें और चॉकलेट ये शुगर क्रैश पैदा कर सकती हैं, जिससे आप थक सकते हैं।
3. फ्राइड फूड एनर्जी कम करेगा और सुस्ती बढ़ाएगा।
4. कार्बोनेटेड ड्रिंक (कोल्ड ड्रिंक्स) गैस और असुविधा पैदा करते हैं।

सुबह खाली पेट वर्कआउट सही या नहीं?

बहुत से लोग सुबह उठते ही बिना कुछ खाए एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं, जिसे फास्टेड वर्कआउट कहा जाता है। हालांकि ये फैट बर्निंग के लिए अच्छा हो सकता है, लेकिन यह हर किसी के लिए नहीं है, इससे कमजोरी, चक्कर और थकान हो सकती है। खासकर यदि आपकी एक्सरसाइज हाई इंटेंसिटी की है, तो कुछ खाना जरूरी है
ध्यान दें-  अगर आप खाली पेट वर्कआउट कर रहे हैं, तो कम से कम 1 केला या 1 डेट (खजूर) जरूर खाएं।

वर्कआउट के पहले भोजन से जुड़ी कुछ आम गलतफहमियां

गलतफहमी..

1. खाली पेट एक्सरसाइज से तेजी से वजन घटता है।
2. सिर्फ प्रोटीन लेना काफी है।
3. भारी खाना ज्यादा ताकत देगा।
4. केवल सप्लीमेंट से काम चल जाएगा।

सच्चाई

1. खाली पेट एक्सरसाइज से कमजोरी और मसल लॉस हो सकता है।
2. एनर्जी के लिए कार्ब्स भी जरूरी हैं।
3. भारी भोजन से सुस्ती और गैस हो सकती है।
4. नेचुरल फूड्स ज्यादा प्रभावी और सुरक्षित हैं।

आपके लक्ष्य पर भी निर्भर है क्या खाएं…

1. वजन घटाना चाहते हैं? कम कैलोरी, हाई प्रोटीन और हल्के कार्ब्स वाला स्नैक लें।
2. मसल बनाना चाहते हैं? हाई प्रोटीन और मीडियम कार्ब्स का कॉम्बिनेशन बेहतर रहेगा।
3. एंड्योरेंस ट्रेनिंग कर रहे हैं? हाई कार्ब, मीडियम प्रोटीन, कम फैट लेना सही रहेगा।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Tortoise at Home Lucky or Unlucky: जानिए कछुए को घर में रखना शुभ है या अशुभ?
Next: Cricketer Angry Over Ceasefire Violation: सीजफायर तोड़ने पर क्रिकेटर्स ने पाकिस्‍तान की आलोचना…

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • कूनो में चीतों की पुनर्बसाहट जैव विविधता संरक्षण की दिशा में बडा कदम : केन्द्रीय मंत्री श्री यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
  • बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद
  • आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत
  • Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.