Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Easy Nail Art at Home: नेल आर्ट का शौक लेकिन नहीं है समय? ये होम टिप्स आएंगे काम!
  • Lifestyle

Easy Nail Art at Home: नेल आर्ट का शौक लेकिन नहीं है समय? ये होम टिप्स आएंगे काम!

Hema Gupta April 24, 2025

Easy Nail Art at Home: आजकल हर कोई खुद को स्टाईलिश लुक देना चाहता है, ऐसे में वो पॉर्लर जाकर कई ट्रीटमेंट कराता है, ऐसे में आजकल नेल आर्ट का शौक महिलाओ और लड़कियों में काफी देखा जा रहा है, और फैशन की दुनिया में नेल आर्ट ने एक अलग ही जगह बना ली है। हर कोई अब नेल बढ़ाने और उसे बेहतरीन तरीके से सजाने में लगे रहते हैं। लेकिन कुछ लोग पैसे और टाइम की कमी की वजह से ये शौक पूरे नहीं कर पाते ऐसे में आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है, आज हम आपको घर पर नेल आर्ट कैसे करे उसके बारे में बताएंगे।

Read More: Fitness Tips for Office Workers: बैठे – बैठे हो रहें हैं..मोटे तो अपनाएं ये टिप्स…

नेल आर्ट करने से पहले की तैयारी…

हाथों और नाखूनों की करें सफाई…

नेल आर्ट से पहले सबसे जरूरी स्टेप है अपने हाथों और नाखूनों को अच्छी तरह से साफ कर लें। किसी माइल्ड हैंडवॉश या साबुन से हाथ धो लें और फिर नेल पॉलिश रिमूवर से नाखूनों पर लगी पुरानी नेलपेंट को अच्छे से रिमूव करें।

नाखूनों को शेप दें…

नेल फाइल की मदद से नाखूनों को अपनी पसंदीदा शेप दें जैसे स्क्वायर, राउंड, ओवल या एल्मंड। और नेल फाइल न हो तो आप नेल कटर के जरिए भी शेप दे सकते हैं, इससे आपका नेल आर्ट और भी सुंदर दिखेगा।

नाखूनों में बेस कोट लगाएं…

बेस कोट एक प्रोटेक्टिव लेयर का काम करता है जो आपके नाखूनों को पॉलिश के दाग से बचाता है और पॉलिश को लंबे समय तक टिकने में मदद करता है।

नेल आर्ट के लिए जरूरी सामान….

1. बेस कोट और टॉप कोट

2. नेल पॉलिश रिमूवर और कॉटन

3. नेल पॉलिश (विभिन्न रंगों में)

4. टूथपिक या बॉबी पिन (डॉट बनाने के लिए)

5. नेल आर्ट ब्रशेस (डॉटिंग टूल्स, स्ट्राइपर ब्रश, फैन ब्रश)

6. टेप या स्टिकर

7. ग्लिटर, स्टोन्स या फॉइल (डेकोरेशन के लिए)

नेल आर्ट डिजाइन्स के स्टेप्स..

1. डॉट नेल आर्ट (Dot Nail Art)

नाखूनों पर बेस कोट लगाएं और अब अपने पसंदीदा रंग की नेल पॉलिश से बेस कलर पेंट करें। एक बॉबी पिन या टूथपिक की मदद से दूसरे रंग की पॉलिश लेकर छोटे-छोटे डॉट्स बनाएं। अंत में टॉप कोट लगाएं।

अगर आप चाहें तो डॉट्स को फ्लावर या स्माइली जैसे शेप भी दे सकते हैं।

2. स्ट्राइप नेल आर्ट (Striped Nail Art)

बेस कोट लगाएं और सूखने दें। एक रंग की पॉलिश लगाएं और उसे पूरी तरह सूखने दें। पतले टेप की मदद से स्ट्राइप्स बनाएं और दूसरी कलर की पॉलिश लगाएं। टेप हटाएं और टॉप कोट लगाएं।

3. ओम्ब्रे नेल आर्ट (Ombre Nail Art)

एक स्पॉन्ज पर दो रंग की पॉलिश लगाएं (एक ऊपर, एक नीचे) और स्पॉन्ज को नाखून पर धीरे-धीरे टैप करें। जब रंग मिक्स होकर ग्रेडिएंट लुक देने लगे तो उसे सूखने दें। साफ ब्रश या कॉटन से किनारों को साफ करें। टॉप कोट लगाएं जिससे फिनिशिंग स्मूद हो।

4. मैट फिनिश नेल आर्ट

अपने नाखूनों पर किसी भी पसंदीदा कलर की पॉलिश लगाएं। सूखने के बाद उस पर मैट टॉप कोट लगाएं। मैट बेस पर आप व्हाइट या मेटालिक कलर से डॉट्स, स्ट्राइप्स या फ्लावर बना सकती हैं।

5. न्यूड और मेटालिक मिक्स आर्ट

सभी नाखूनों पर न्यूड शेड लगाएं। एक या दो नाखूनों पर गोल्डन या सिल्वर मेटालिक स्ट्रिप्स या स्टिकर लगाएं। यह बहुत ही एलिगेंट और क्लासी लुक देता है।

नेल आर्ट करते समय ध्यान रखें…

1. हमेशा एक-एक लेयर को सूखने दें, तभी अगली लेयर लगाएं।
2. डार्क कलर के साथ बेस कोट जरूर लगाएं।
3. धैर्य रखें, क्योंकि नेल आर्ट में समय लगता है।
4. नेल्स को स्वस्थ रखने के लिए हफ्ते में एक बार उन्हें बिना पॉलिश के खुला छोड़ें।
5. टॉप कोट हर 2–3 दिन में दोबारा लगाएं जिससे डिजाइन ज्यादा दिन तक टिके।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Karanvir Mehra Poem on Pahalgam Attack: यूजर्स ने किया ट्रोल…
Next: RR Win Toss: लगातार 3 हार के बाद क्या RCB की बदलेगी किस्मत? या फिर से फैंस होंगे निराश?

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.