Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Karwa Chauth Makeup Tips: घर बैठे करें करवा चौथ मेकअप, इन 5 आसान स्टेप्स को करें फॉलो!
  • Lifestyle

Karwa Chauth Makeup Tips: घर बैठे करें करवा चौथ मेकअप, इन 5 आसान स्टेप्स को करें फॉलो!

Hema Gupta October 10, 2025

Karwa Chauth Makeup Tips: आज करवा चौथ का पवित्र दिन है, इस दिन महिलाएं अपने पति के लंबी उम्र और उनके खुशहाल जीवन के लिए व्रत रखती हैं। पूरे दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। फिर शाम को जब चांद निकलने वाला होता है। पूरा श्रृंगार करके अच्छे से मेकअप करके तैयार होती हैं। कई महिलाएं एकत्रित होकर पूजा करती है।

Read More: Bitter Gourd With Curd Side Effects: अगर करेले के साथ खा रहें हैं ये चीजें? तो सेहत पर पड़ सकता है भारी असर…

लेकिन कई महिलाओं से मेकअप करते नहीं आता ऐसे में वो परेशान हो जाती हैं। सोचती है सबकी तरह खूबसूरत और परफेक्ट कैसे दिखेंगी। अगर आप भी उसी दिक्कत में हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए लाए हैं एक आसान और स्टेप-बाय-स्टेप मेकअप गाइड, जिसे फॉलो करके आप घर बैठे ही करवा चौथ पर ग्लैमरस और ट्रेडिशनल लुक पा सकती हैं।

जानिए कैसे करें मेकअप….

पहला स्टेप- स्किन की तैयारी…

मेकअप करने से पहले अपने चेहरे को साफ और हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। चेहरे को अच्छे से वॉश करें और उसके बाद मॉइस्चराइजर लगाएं। यह आपकी त्वचा को नमी देगा और मेकअप लंबे समय तक टिकेगा।

इसके साथ ही SPF वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं। सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव के लिए यह स्टेप जरूरी है, खासकर करवा चौथ के दिन, जब महिलाएं दिनभर व्रत में बाहर भी हो सकती हैं।

दूसरा स्टेप- बेस तैयार करें…

करवा चौथ के लिए भारी फाउंडेशन की बजाय टिंटेड मॉइस्चराइजर या बीबी क्रीम लगाएं। यह आपकी त्वचा के टोन को समान करता है और हल्का महसूस होता है। हल्का बेस चेहरे को नेचुरल और फ्रेश लुक देता है।

तीसरा स्टेप- कॉन्सीलर से टच अप…

चेहरे पर दाग-धब्बे या अंडर आई डार्क सर्कल्स हैं, तो हल्का कॉन्सीलर लगाएं। इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि कोई निशान न रहे। अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे नहीं हैं, तो आप यह स्टेप छोड़ सकती हैं। यह स्टेप खासकर व्रत के दिन थकी त्वचा को फ्रेश और चमकदार बनाने में मदद करता है।

चौथा स्टेप- आंखों का मेकअप…

करवा चौथ पर ट्रेडिशनल लुक के लिए आंखों का मेकअप सिंपल लेकिन आकर्षक होना चाहिए। अपनी आईब्रो को ब्रश की मदद से सेट करें, इससे चेहरे की शार्पनेस बढ़ती है। फिर हल्का सा मस्कारा लगाएं।

अगर आप लाइनर लगाना जानती हैं, तो हल्का लाइनर भी लगा सकती हैं। याद रखें, आंखों पर ज्यादा मेकअप लगाने से लुक भारी और अप्राकृतिक दिख सकता है।

पांचवा स्टेप- होंठों का फिनिशिंग टच…

सबसे आखिरी स्टेप में होंठों के लिए लिप टिंट या रंगीन लिप बाम लगाएं। यह होंठों को नेचुरल रंग और हाइड्रेशन देता है। अगर आप चाहें तो लिपस्टिक भी लगा सकती हैं। हल्का और प्राकृतिक लिप कलर करवा चौथ के ट्रेडिशनल लुक के लिए सबसे उपयुक्त है।

करवा चौथ पर सिंपल लेकिन ग्लैमरस लुक के टिप्स..

1. मेकअप हल्का रखें, ताकि दिनभर का व्रत और पूजा के दौरान आरामदायक महसूस हो।

2. बेस और स्किनकेयर पर ध्यान दें, यह लुक को फ्रेश बनाएगा।

3. ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ हल्का ग्लो या हाईलाइटर लगाना चेहरे को खूबसूरत बनाता है।

4. करवा चौथ के दिन ज्यादा टाइम मेकअप में नहीं बिताएं; 5 स्टेप्स में पूरा मेकअप जल्दी और आसानी से हो जाता है।

मेकअप करने के बाद अपनी पसंदीदा ज्वेलरी…

अपने ड्रेस के हिसाब से जैसी ज्वेलरी पहनना चाहें पहन सकते हैं। लोग करवा चौथ पर तो हार, मांग टिका, नथ सारी ज्वेलरी ही पहनती हैं।

NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Chhattisgarh Cabinet: गाय को ‘राजमाता’ का दर्जा देने की तैयारी, साय-कैबिनेट में लग सकती है मुहर
Next: Balod: महिला कोटवार की निर्मम हत्या, कलाई काटकर ले गए चांदी के कंगन, लूटा के पाश बैठकर पी बीड़ी

Related Stories

How To know asli mava nakali mava
  • Lifestyle

Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…

Hema Gupta March 1, 2026
Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.