Earthquake in Uttarakhand: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए।यहां आज सुबह डेढ घंटे के अंतराल पर 2 बार भूकंप आया। पहला भूकंप सुबह 5.02 बजे आया। दूसरी बार भूकंप के झटके सुबह 6.29 पर महसूस किए गए। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

2 बार आया भूकंप
इधर, रुद्रप्रयाग में 5.02 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे करीब 15 सेकंड तक धरती कांपती रही। पौड़ी गढ़वाल में डेढ़ घंटे के भीतर 3.3 और 3.6 तीव्रता के 2 झटके महसूस किए गए। अचानक आए झटकों से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार सुबह 5:13:17 बजे भूकंप दर्ज किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.02 मापी गई।
Earthquake in Uttarakhand: आपदा प्रबंधन अलर्ट पर
भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से करीब 10 km पूर्व में था और इसकी गहराई जमीन से लगभग 15 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घरों और इमारतों में कंपन साफ तौर पर महसूस हुआ, जिससे लोग दहशत में आ गए। फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। रुद्रप्रयाग प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है। वहीं, पौड़ी में लगातार झटकों के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। सभी तहसील स्तर के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का जायजा लेकर नुकसान की रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है।
