भूकंप का केंद्र जमीन से 40 किमी नीचे था, 15 सेकंड के लिए हिल गई जमीन
महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई। भूकंप के झटके सुबह सात बजकर 27 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जमीन से 40 किमी नीचे था।
भूकंप 15 से 20 सेकंड तक रहा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। भूकंप के झटके महाराष्ट्र के नागपुर, चंद्रपुर और गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में महसूस किए गए।
इसके अलावा तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मुलुग, हैदराबाद, रंगारेड्डी, भद्राद्री कोठागुडम, खम्मम और कृष्णा जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की वजह से घरों की दीवारों पर दरारें पड़ गई थीं। लोग घर से निकलकर खुले खेतों में पहुंच गए।
