जापान में भूकंप की तीव्रता 5.1 फिलीपींस में भूकंप की तीव्रता 5.7 दर्ज
जापान और फिलीपींस में शनिवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जापान में भूकंप की तीव्रता 5.1 थी जबकि फिलीपींस में भूकंप की तीव्रता 5.7 दर्ज की गई। हालांकि सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
5.3 earthquake, 40 km E of Tomioka, Japan. Dec 27 19:10:07 UTC (16m ago, depth 58km). https://t.co/AUk0Q2o5RJ
— Earthquakes (@NewEarthquake) December 27, 2024
जापान में 5.1 तीव्रता का भूकंप
पूर्वोत्तर जापान में शनिवार सुबह 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। मियागी और फुकुशिमा प्रांतों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए लेकिन सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। इससे पहले जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने शनिवार तड़के 4:10 बजे बताया था कि भूकंप की तीव्रता 4.10 थी। हालांकि अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
5.5 earthquake, 34 km SE of Union, Philippines. Dec 27 18:42:58 UTC (19m ago, depth 56km). https://t.co/b8R00Bn5c3
— Earthquakes (@NewEarthquake) December 27, 2024
फिलीपींस में भूकंप
उधर, फिलीपींस के मिंडानाओ द्वीप में शनिवार को 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। जीएफजेड ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था।
