Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • PM Modi Delhi-NCR Earthquake: दिल्ली – NCR में आया भूकंप, जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा…?
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM Modi Delhi-NCR Earthquake: दिल्ली – NCR में आया भूकंप, जानिए पीएम मोदी ने क्या कहा…?

Hema Gupta February 17, 2025

PM Modi Delhi-NCR Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार 17 फरवरी की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. सुबह-सुबह धरती हिलने से लोग डर गए। सरकारी वेबसाइट seismo.gov.in पर भूकंप की जानकारी देते हुए भूकंप की तीव्रता 4.0 बताई। इसका केंद्र दिल्ली के आसपास ही बताया गया। इसी दौरान भूकंप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स पर पोस्ट कर जनता से शांत रहने की अपील की है। साथ ही पूर्व सीएम केजरीवाल और आतिशी ने भी भूकंप को लेकर ट्वीट किया।

It was as bad as this in Delhi NCR #earthquake pic.twitter.com/wjzeIUdBsG

— desi mojito 🇮🇳 (@desimojito) February 17, 2025

Read More: UP vs GG WPL 2025 3rd match: गुजरात ने यूपी वारीयर्स को 5 विकेट से हराया, कप्तान एश्ले गार्डनर ने लगाई फिफ्टी.. 

पीएम ने ट्वीट कर जनता से की अपील..

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अपने घरों से घबरा कर आनन-फानन में बाहर आ गए। कई लोगों ने बताया कि उन्होंने पहले कभी दिल्ली में भूकंप के ऐसे झटके महसूस नहीं किए थे। सभी से अपील है कि शांत रहें और सुरक्षा सावधानियां का पालन कर संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहें. अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं ”

Tremors were felt in Delhi and nearby areas. Urging everyone to stay calm and follow safety precautions, staying alert for possible aftershocks. Authorities are keeping a close watch on the situation.

— Narendra Modi (@narendramodi) February 17, 2025

केजरीवाल और आतिशी ने भी किया पोस्ट

दिल्ली में भूकंप के बाद पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों के सुरक्षित रहने की कामना की। आतिशी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि- ‘दिल्ली में अभी एक जोर का भूकंप आया, भगवान से प्रार्थना करती हूं कि सब सुरक्षित होंगे।

दिल्ली में अभी एक ज़ोर का भूकंप आया। भगवान से प्रार्थना करती हूँ कि सब सुरक्षित होंगे। https://t.co/rOU2x0Odtk

— Atishi (@AtishiAAP) February 17, 2025

वहीं अरविंद केजरीवाल ने आतिशी के पोस्ट को रिपोस्ट कर लिखा कि – ‘मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं.’

किन- किन शहर में आया भूकंप?

नेशनल सीस्मोलॉजी सेंटर के अनुसार, दिल्ली और आसपास के कई शहरों में भूकंप के झटके हसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है। भूकंप का केंद्र दिल्ली के धौला कुआं के पास स्थित झील पार्क के नजदीक था और इसकी गहराई केवल पांच किलोमीटर थी, जिसके कारण इसके झटके आसपास के शहरों में अधिक महसूस हुए। भूकंप के झटके उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, सहारनपुर, अलवर, मथुरा और आगरा के साथ-साथ हरियाणा के कुरुक्षेत्र, हिसार और कैथल तक महसूस किए गए। हालांकि इसमें किसी प्रकार के नुकसान होने की कोई जानकारी नहीं है.

दिल्ली पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

भूकंप के तेज झटकों के बाद दिल्ली पुलिस ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। दिल्ली पुलिस की ओर से X पर किए गए पोस्ट पर कहा गया, “उम्मीद है आप सभी लोग सुरक्षित होंगे। किसी भी इमरजेंसी मदद के लिए 112 डायल करके हमसे संपर्क करें”

 

 

भूकंप क्या है?

भूकंप पृथ्वी के अंदर की प्लेटों की हलचल के कारण उत्पन्न होने वाली एक प्राकृतिक आपदा है। भूकंप, पृथ्वी की सतह का कंपन है। यह तब होता है जब पृथ्वी के अंदर की ऊर्जा अचानक निकलती है। भूकंप के कारण ज़मीन हिलती है और दरारें पड़ती हैं। तो इसके परिणामस्वरूप भूकंप के झटके महसूस होते हैं। भूकंप के कुछ कारण प्राकृतिक हैं, जबकि कुछ मानव निर्मित हैं।

भूकंप के दौरान क्या करें

भूकंप के दौरान जितना संभव हो उतना सुरक्षित रहें। इस बात के प्रति सतर्क रहें कि कौन-से भूकंप वास्तव में इसकी पूर्व-चेतावनी देने वाले भूकंप के झटके होते हैं और बाद में बड़ा भूकंप भी आ सकता है। धीरे-धीरे कुछ कदमों तक सीमित हलचल करें जिससे पास में किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकें और भूकंप के झटकों के रुकने पर घर में तब तक रहें जब तक कि आपको यह सुनिश्चित हो जाएं कि बाहर निकलना सुरक्षित है।

यदि आप घर के अंदर हैं-

1.जमीन पर झुक जाएं: भूकंप के झटके के दौरान सबसे पहले जमीन पर झुक जाएं, फिर किसी मजबूत मेज या फर्नीचर के नीचे शरण लें। अगर फर्नीचर का हिस्सा उपलब्ध नहीं है, तो मजबूती से बैठकर उस जगह पर बने रहें जब तक झटके रुक न जाएं।

2.सीसे, खिड़कियों और दरवाजों से दूर रहें: इन वस्तुओं से दूर रहकर खुद को सुरक्षित रखें, क्योंकि इनसे गिरने या टूटने का खतरा हो सकता है।

3.गिरने वाली वस्तुओं से दूर रहें: ऐसी वस्तुओं से दूर रहें जो गिर सकती हैं, जैसे कि लाइटिंग फिक्सचर्स, फर्नीचर आदि।

4.आंतरिक दरवाजों और कोनों में शरण लें: किसी आंतरिक दरवाजे के लेंटर, कमरे के कोने या मजबूत मेज और पलंग के नीचे रुककर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Premanand Maharaj Padyatra 2025: वृंदावन की गलियों में फिर सुनाई देगी राधा रानी की गूंज… विरोधियों ने माफी मांगते हुए की अपील
Next: Chhattisgarh Panchayat Chunav CM Appeal: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी, सीएम ने की मतदान की अपील..

Related Stories

RCB Home Ground 2026 Venue
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

RCB IPL 2026 Match Venue: फैंस के लिए खुशखबरी, घरेलू स्टेडियम में फिर दिखेगा RCB जलवा!

Hema Gupta March 4, 2026
Upendra Kushwaha Rajya Sabha
  • देश-विदेश
  • बिहार

NDA ने उपेंद्र कुशवाहा को बनाया उम्मीदवार, JDU के खातें में 2 सीट

himani Shrotiya March 3, 2026
Mohammad Amir Slams PCB
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

Mohammad Amir Slams PCB: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने PCBके चेयरमैन नकवी को दी चेतावनी!

Hema Gupta March 3, 2026
  • संघ संस्थापकों ने की थी राष्ट्र सर्वोपरि के भाव को सशक्त करने और भविष्य के बेहतर भारत की कल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रो. वैद्यनाथ लाभ के निधन पर दु:ख व्यक्त किया
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक
  • मऊगंज के डायल 112 हीरोज

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • RCB IPL 2026 Match Venue: फैंस के लिए खुशखबरी, घरेलू स्टेडियम में फिर दिखेगा RCB जलवा!
  • नैनीताल की सड़कों पर घूमते दिखे जावेद जाफरी, लुक देखकर डर गए लोग
  • कोटा को 4600 करोड़ की सौगात, CM शर्मा करेंगे कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना का शिलान्यास
  • जयपुर में 10 मंजिला अपार्टमेंट में आग, हाइड्रोलिक क्रेन से रेस्क्यू
  • गैंगस्टर बिश्नोई के वकील पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी धराया, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा कनेक्शन
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.