Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • राजस्थान
  • E-cigarette: मीठे धुएं के पीछे छिपा कड़वा सच,कुछ आविष्कार समाज के लिए संकट
  • राजस्थान

E-cigarette: मीठे धुएं के पीछे छिपा कड़वा सच,कुछ आविष्कार समाज के लिए संकट

divya mistry June 6, 2025

E-cigarette: आज की तकनीक जहां मानवता के हित के लिए विकसित हुई, वहीं कुछ आविष्कार समाज के लिए संकट भी बन गए हैं। ई-सिगरेट इसका ताजा उदाहरण है, जो युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। आकर्षक फ्लेवर, स्टाइलिश डिजाइन और सोशल मीडिया ट्रेंड्स ने इसे एक “कूल” आदत बना दिया है, लेकिन सच्चाई यह है कि यह धीमा ज़हर बनकर युवा पीढ़ी के भविष्य को निगल रहा है।

E-cigarette
लेखक किरोड़ी लाल मीना

E-cigarette: मानसिक और शारीरिक रूप से निर्बल

ई-सिगरेट एक बैटरी चालित उपकरण है, जो निकोटीन और रसायनों से भरे लिक्विड को गर्म कर वाष्प बनाता है, जिसे सांस के जरिए अंदर लिया जाता है। पारंपरिक सिगरेट के धुएं की बजाय इसमें भाप निकलती है, जो दिखने में भले ही कम खतरनाक लगे, लेकिन इसके प्रभाव कहीं ज्यादा गंभीर हैं। इसमें मौजूद निकोटीन मस्तिष्क विकास पर असर डालता है और युवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से निर्बल करता है।

E-cigarette: अनदेखी इसे और खतरनाक बना रही

शोधों में यह स्पष्ट हुआ है कि ई-सिगरेट का सेवन करने वाले किशोरों में फेफड़ों की बीमारियां, हृदय रोग, तनाव, अवसाद और ध्यान भटकने जैसी समस्याएं आम हो चुकी हैं। कई मामलों में आत्महत्या की प्रवृत्ति भी सामने आई है। इसके बावजूद समाज की चुप्पी और अभिभावकों की अनदेखी इसे और खतरनाक बना रही है।

E-cigarette: हकीकत में वे खुद को खोखला कर रहे

ई-सिगरेट की लत अब सिर्फ नशा नहीं, बल्कि पहचान और अभिव्यक्ति का भ्रम बन चुकी है। युवाओं को लगता है कि वे इससे आधुनिक बन रहे हैं, जबकि हकीकत में वे खुद को खोखला कर रहे हैं।

E-cigarette: माता-पिता को बच्चों से खुलकर संवाद करना होगा

समाधान जागरूकता से ही संभव है। स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाकर यह बताया जाना चाहिए कि यह कोई फैशन नहीं, बल्कि एक धीमा आत्मघात है। माता-पिता को बच्चों से खुलकर संवाद करना होगा, उन्हें डराने के बजाय समझाना और मार्गदर्शन देना होगा।

E-cigarette: जहरीली आदत युवाओं तक न पहुंचे

भारत में ई-सिगरेट पर कानूनी प्रतिबंध है, जिसमें निर्माण, बिक्री, वितरण, भंडारण और प्रचार तक को अपराध माना गया है। सरकार की जिम्मेदारी के साथ-साथ समाज, स्कूल, मीडिया और हर नागरिक को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि यह जहरीली आदत युवाओं तक न पहुंचे।

हमें मिलकर एक ऐसा समाज बनाना है जहां धुएं नहीं, उम्मीदें उड़ें।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Which Finger to Apply Tilak: क्या आप सही उंगली से लगाते हैं तिलक? एक छोटी सी गलती बन सकती है अशुभ
Next: नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल ने गुपचुप की शादी, स्क्रिप्ट से कम नहीं है Love Story

Related Stories

वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
PM Modi Ajmer
  • Top Story
  • देश-विदेश
  • राजस्थान

PM मोदी ने की HPV वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत, अजमेर में बोले – देश कांग्रेस को माफ नहीं करेगा

himani Shrotiya February 28, 2026
Rajasthan Seaside Startup Summit
  • राजस्थान

CM भजनलाल ने किया राजस्थान सी-साइड स्टार्टअप समिट का शुभारंभ

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
  • खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.