11 साल की बच्ची की जलने से मौत

Blast in e-bike: मध्यप्रदेश रतलाम में ई-बाइक में विस्फोट होने से घर में सो रही 11 साल की लड़की की मौत हो गई. बच्ची अपने नाना के घर छुट्टियां मनाने आई थी. हादसे में परिवार के दो सदस्य भी घायल हुए हैं. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
Blast in e-bike: ई-बाइक ब्लास्ट से लगी आग
मध्य प्रदेश के रतलाम में ई-बाइक में हुए विस्फोट से 11 साल की बच्ची की मौत हो गई. हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं. ई-बाइक में विस्फोट के बाद घर में आग लग गई. हादसा रात में हुआ. उस दौरान परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे. मृतक लड़की अपने नाना के घर छुट्टियां मनाने आई थी. पुलिस के मुताबिक, परिवारवाले रात में ई-बाइक को चार्जिंग में लगाने के बाद सो गए थे. विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया.
Blast in e-bike: झुलसने बच्ची की मौत
घटना के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है. विस्फोट में ई-बाइक के परखच्चे उड़ गए. बगल में खड़ी स्कूटी और अन्य सामान भी उसकी चपेट में आ गया, जिससे घर में आग लग गई. हादसे की जानकारी पर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. उन्होंने बड़ी मुश्किल से घर के अंदर फंसे परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला. धुंए के कारण दम घुटने से नाना के घर आई 11 साल की बच्ची की मौत हो गई.
Blast in e-bike: नाना के घर आई थी मृतक बच्ची
घटना की सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ई-बाइक को जांच के लिए भेजा गया है. फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से औद्योगिक थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. मृतक बच्ची की पहचान अंतरा चौधरी के रूप में हुई है. वह भगवती मौर्य की नवासी थी. सर्दी की छुट्टी होने पर अंतरा अपनी मां के साथ नाना के घर आई हुई थी. पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
