Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल स्टूडेंट के साथ गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 अभी फरार
  • देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल स्टूडेंट के साथ गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 अभी फरार

himani Shrotiya October 12, 2025

Durgapur medical student gangrape: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक मेडिकल छात्रा के साथ हुई क्रूर घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। पुलिस ने घटना के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 अभी भी फरार हैं। सभी आरोपी पास के गांवों के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास पीड़िता का मोबाइल था, जिससे कॉल किए जाने और टावर लोकेशन की मदद से उनकी पहचान की गई।

घटना 10 अक्टूबर की रात 8 से 10 बजे के बीच दुर्गापुर के एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के ठीक सामने हुई। पीड़िता अपने दोस्त के साथ डिनर के लिए निकली थी। कैंपस गेट पर तीन युवक खड़े थे।

कैंपस गेट के सामने हुई वारदात

Durgapur medical student gangrape: पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवकों ने उसका मोबाइल छीना और उसे बाल पकड़कर कैंपस गेट के सामने बने जंगल में ले गए। वहां तीनों आरोपियों ने उसका सामूहिक बलात्कार किया। इस दौरान उसका दोस्त वहां से भाग गया और अपनी जान बचाई।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता ओडिशा की रहने वाली है और एमबीबीएस की दूसरी साल की छात्रा है। घटना की जानकारी मिलते ही दुर्गापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फोरेंसिक टीम के साथ सबूत जुटाए।

मोबाइल टावर की मदद से पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता का मोबाइल अपने कब्जे में रखा था और उससे कॉल की गई थी। मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस को आरोपियों की जानकारी मिली और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

बचे हुए 2 आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस ने पूरे इलाके में छापेमारी तेज कर दी है और आम लोगों से भी सहयोग मांगा है।

Durgapur medical student gangrape: स्थानीय हंगामा

इस घटना के अगले दिन, 11 अक्टूबर को भाजपा ने पश्चिम बर्धमान जिले में प्रदर्शन किया। पार्टी का कहना था कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए और पीड़िता को न्याय तुरंत मिलना चाहिए।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। छात्राओं और अभिभावकों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS : सुरक्षो बलों ने IED बम किया निष्किय,6 माओवादियों को किया गिरफ्तार
Next: RAJASTHAN NEWS : गृह मंत्री अमित शाह कल जयपुर आएंगे,तैयारियां जोरों पर

Related Stories

 CNG PNG Prices May Rise in India
  • Top Story
  • देश-विदेश

CNG-PNG महंगी होने की आहट: कतर में गैस प्रोडक्शन बंद, भारत की 40% सप्लाई घटी

Shital Sharma March 4, 2026
New Picture
  • Top Story
  • देश-विदेश

दुबई में अमेरिकी दूतावास पर हमला, श्रीलंका के पास भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत को डुबोया

Shital Sharma March 4, 2026
जगन्नाथ मंदिर खजाना
  • Top Story
  • देश-विदेश

48 साल बाद खुलेगा जगन्नाथ मंदिर का खजाना, RBI की निगरानी में 25 मार्च से गिनती

Narendra Singh March 4, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विपरीत परिस्थितियों में समाधान की राह निकाली है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होली पर्व की दीं मंगलकामनाएं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • CNG-PNG महंगी होने की आहट: कतर में गैस प्रोडक्शन बंद, भारत की 40% सप्लाई घटी
  • दुबई में अमेरिकी दूतावास पर हमला, श्रीलंका के पास भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत को डुबोया
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा: वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा को तैयार हैं प्रदेश के युवा….
  • शेयर बाजाऱ – एक नज़र में
  • होली मनाने जा रहे बाइक सवार भाई-बहन को पिकअप ने रौंदा, युवक की मौत, बहन गंभीर
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.