Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Dupahiya Web Series Release: सीरिज देख हंसी कंट्रोल कर पाना हैं मुश्किल…
  • एंटरटेनमेंट

Dupahiya Web Series Release: सीरिज देख हंसी कंट्रोल कर पाना हैं मुश्किल…

Hema Gupta March 7, 2025

Dupahiya Web Series Release: ओटीटी पर नई सीरीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ड्रामें और एंटरटेंनमेंट से भारी अमेजन प्राइम में एक नई वेब सीरीज आई है, जिसका नाम ‘दुपहिया’ (Dupahiya) है।

Read More: Govinda Secretary Death: गोविंदा के करीबी का निधन,फूट-फूटकर रोए एक्टर…

Dupahiya Web Series Release: सीरिज की क्या है कहानी?

“दुपहिया” की कहानी एक ऐसे गांव से शुरू होती है जिसे क्राइम-फ्री घोषित किया गया है। यहां न चोरी होती है, न डकैती, न ही खून-खराबा। इस गांव में एक लड़की, रोशनी, का रिश्ता तय किया जाता है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए गांव से बाहर शहर जाना चाहती है। वह बड़े बेटे के बजाय छोटे बेटे को चुनती है, क्योंकि छोटे बेटे की नौकरी मुंबई में लगी होती है। लेकिन दहेज की मांग के साथ कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट आता है, जब लड़के के परिवार वाले दहेज के रूप में “बुलेट” बाइक और दो साल का पेट्रोल मांग लेते हैं। पहले दहेज देने से मना कर देते हैं लेकिन रोशनी कहती है। जो मांग रहें है। वो दे दीजिए न…

कहानी में नया ट्विस्ट…

इसके बाद घरवाले किसी तरह पैसे जुटाकर बाइक खरीदते हैं, लेकिनगांव में 50 साल से कोई क्राइम नहीं हुआ होता है। क्राइम-फ्री इमेज का जश्न मनाया जाता है, तभी पता चलता है कि जो बाइक दहेज में देनी होती है वो बाइक चोरी हो जाती है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर बाइक किसने चुराई और क्यों? इसी पर पूरी वेब सीरीज आधारित है, जिसमें कॉमेडी और ड्रामा का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है

Dupahiya Web Series Release: कैसी है वेब सीरीज?

“दुपहिया” गांव की जीवनशैली को बड़े ही सुंदर तरीके से प्रस्तुत करती है, जहां हर मुसीबत में पूरा गांव एकजुट होकर समाधान निकालने की कोशिश करता है। यहां आपको पंचायत की कुछ झलकियां भी देखने को मिलती हैं, जो दर्शकों को एक अलग अनुभव देती हैं।

किस पर आधारित है कहानी..

वेब सीरीज के बारे में ‘दुपहिया’ वेब सीरीज की कहानी एक छोटे से गांव पर आधारित है, जहां लोगों को साफ पानी भी पीने को नहीं मिल रहा है। इस वेब सीरीज को सोनम नायर ने डायरेक्ट किया है और इस सीजन में केवल नौ एपिसोड ही हैं। हालांकि, सबसे अच्छी बात यह है कि इस सीरीज के एपिसोड्स 30-40 मिनट्स के ही हैं।

 

फाइनल रिव्यू

“दुपहिया” वेब सीरीज में दर्शकों को हंसी, प्यार, बदला और न्याय के तमाम रंग देखने को मिलते हैं। हालांकि कुछ हिस्सों में सीरीज थोड़ा खींची हुई लग सकती है, लेकिन अंतिम एपिसोड सीरीज की जान साबित होता है, अगर आप हल्के-फुल्के मनोरंजन के साथ सामाजिक मुद्दों पर आधारित सीरीज देखना चाहते हैं, तो “दुपहिया” आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

Dupahiya Web Series Release: कैसी है कास्टिंग और डायरेक्शन

सोनम नायर ने अब तक कई फिल्में और वेब सीरीज डायरेक्ट की हैं, लेकिन यह सीरीज उनके अब तक के काम का बेहतरीन उदाहरण है। इस सीरीज के सभी कलाकारों ने अपनी भूमिका को बखूबी निभाया है। स्पर्श श्रीवास्तव और गजराज राव ने अपनी एक्टिंग से खास छाप छोड़ी है। यशपाल शर्मा की एंट्री ने वेब सीरीज में नया रंग भर दिया है और रेणुका शाहणे का अभिनय भी बहुत प्रभावशाली है।

रिलीज हुई दुपहिया…

“दुपहिया” वेब सीरीज 7 मार्च से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Women’s Day: जानिए देश को अब तक कितनी महिला CM मिली?
Next: Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबााज का फाइनल खेलना मुश्किल..

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.