Duleep Trophy 2025 Quarter-Final: दलीप ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 28 अगस्त यानि की आज से हो चुकी है। पहले क्वार्टर – फाइन बेंगलुरु में खेला जा रहा है, जिसमें नॉर्थ जोन और ईस्ट जोन आमने – सामने हैं। साथ ही बता दें कि नॉर्थ – ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। दोनों मैच BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बेंगलुरु के अलग – अलग ग्राउंड्स पर खेले जा रहे हैं।
टूर्नामेंट का फॉर्मेट और मैच विवरण…
इस साल दलीप ट्रॉफी जोनल फॉर्मेट में खेली जा रही है, जिसमें कुल छह टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट में कुल 5 नॉकआउट मैच होंगे – 2 क्वार्टर-फाइनल, 2 सेमीफाइनल और 1 फाइनल। हारने वाली टीम तुरंत बाहर हो जाएगी। क्वार्टर-फाइनल में विजेता टीमों का सामना सेमीफाइनल में साउथ और वेस्ट जोन से होगा। फाइनल मुकाबला 11 से 15 सितंबर तक खेला जाएगा।

कप्तानों की अनुपस्थिति…
नॉर्थ जोन की कप्तानी करने वाले शुभमन गिल बिमारी के कारण नहीं खेल रहे, उनकी जगह अंकित कुमार टीम की कमान संभाल रहे हैं। वहीं, ईस्ट जोन के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन भी खेल नहीं रहे, उनकी जगह रियान पराग टीम की कप्तानी कर रहे हैं। सेंट्रल जोन के कप्तान ध्रुव जुरेल भी अनुपस्थित हैं और रजत पाटीदार उनकी जगह कप्तान हैं।
क्वार्टर-फाइनल की प्लेइंग-11
नॉर्थ जोन
अंकित कुमार (कप्तान), अर्शदीप सिंह, औकिब नबी, आयुष बडोनी, हर्षित राणा, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर), मयंक डागर, निशांत सिंधु, साहिल लोत्रा, शुभम खजूरिया, यश धुल।
ईस्ट जोन
रियान पराग (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मनीषी, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, मुख्तार हुसैन, श्रीदम पॉल, शरनदीप सिंह, उत्कर्ष सिंह, सूरज सिंधु जायसवाल, विराट सिंह।
सेंट्रल जोन
रजत पाटीदार (कप्तान), आदित्य ठाकरे, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आयुष पांडे, दीपक चाहर, दानिश मलवार, हर्ष दुबे, कुलदीप सिंह यादव, खलील अहमद, शुभमन शर्मा, यश राठौड़।
नॉर्थ-ईस्ट जोन
रोंगसेन जोनाथन (कप्तान), आकाश कुमार चौधरी, अंकुर, आशीष थापा, बिश्वोरजीत सिंह कोंथौजम, डोरिया, हेम बहादुर छेत्री, एंडरसन (विकेटकीपर), जोतिन फिरोजम, कर्णजीत, पालजोर तमांग।
सीधे सेमीफाइनल में एंट्री…
इस बार साउथ और वेस्ट जोन सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगे। पिछली बार (2023-24) साउथ जोन ने फाइनल में वेस्ट जोन को 75 रनों से हराकर खिताब जीता था।
Duleep Trophy is starting today , but Ruturaj’s team West Zone will directly play Semi Final on 4th September 😁 pic.twitter.com/StGjuWC9o3
— INSANE (@1120_insane) August 28, 2025
दलीप ट्रॉफी का इतिहास और टीमों का रिकॉर्ड…
दलीप ट्रॉफी 1961-62 में शुरू हुई थी और तब से यह भारतीय क्रिकेट का एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट बन चुका है। इस प्रतियोगिता में वेस्ट जोन सबसे सफल टीम रही है, जिसने अब तक 19 खिताब अपने नाम किए हैं। इसके बाद नंबर आता है नॉर्थ जोन का, जिसके पास कुल 18 खिताब हैं।

साउथ जोन ने इस ट्रॉफी को 13 बार जीतकर अपनी मजबूती दिखाई है, जबकि सेंट्रल जोन ने अब तक 6 बार खिताब जीते हैं। सबसे कम सफलता ईस्ट जोन की रही है, जिसने केवल 2 बार ट्रॉफी अपने नाम की है।
यह आंकड़े यह दर्शाते हैं कि दलीप ट्रॉफी में प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी रही है और हर जोन ने समय-समय पर अपनी पकड़ बनाई है।
मुकाबलों की रोमांचक स्थिति..
क्वार्टर-फाइनल में दोनों टीमों की रणनीति और कप्तानों की अनुपस्थिति ने मैच को और रोमांचक बना दिया है। नॉर्थ-ईस्ट जोन ने पहले बॉलिंग का फैसला किया है, जिससे मैच की दिशा पहले दिन से ही तय हो सकती है। दर्शकों की नजरें इस मुकाबले पर टिकी हैं।
