Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • खेल की दुनिया
  • Dublicate Dhoni Video Viral: अरुण जेटली स्टेडियम में पहुंचा धोनी का हमशक्ल! फैंस हुए दिवाने…
  • IPL 2025
  • खेल की दुनिया

Dublicate Dhoni Video Viral: अरुण जेटली स्टेडियम में पहुंचा धोनी का हमशक्ल! फैंस हुए दिवाने…

Hema Gupta May 21, 2025

Dublicate Dhoni Video Viral:IPL 2025 का 62वां मुकाबला 20 मई मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, जिसमें राजस्थान टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराया। वहीं मैच के बीच महेंद्र सिंह धोनी को छोड़ लोगों उनके हमशक्ल के साथ सेल्फी लेने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। यह नजारा देखने लायक था, जब दर्शक मैच की बजाय एक फैन इंफ्लुएंसर के पीछे भागते नजर आए।

Read More: MI vs DC Match Today: दिल्ली और मुंबई के बीच प्लेऑफ की जंग!

राजस्थान की जीत CSK बेहाल..

बीते दिन हुए मैच में राजस्थान टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी वहीं पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 187 रन बनाए थे, टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम ने 17.1 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। और शानदार जीत दर्ज की।

मैदान में दिखा धोनी का हमशक्ल, दर्शक रह गए हैरान..

मैच के दौरान स्टैंड्स में मौजूद दर्शकों को एक शख्स ने चौंका दिया जो हूबहू धोनी की तरह दिखता था। उसे देखकर लोग असली और नकली धोनी में फर्क ही नहीं कर पाए। देखते ही देखते लोग मैच छोड़कर उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए लाइन में लग गए।

दो-दो धोनी…! आप भी खा गए ना धोखा?

दिल्ली के मैदान में धोनी के हमशक्ल ने लूट ली महफ़िल#ipl2025 #IPLwithOneindia #IPLMemes #DCvsCSK #csk #dhoni #msdhoni #SportsUpdate pic.twitter.com/pUypL1LYZB

— Oneindia Hindi (@oneindiaHindi) May 21, 2025

कौन है धोनी का हमशक्ल?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह धोनी का हमशक्ल ऋषभ मालाकार है। ऋषभ एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और अक्सर उन्हें धोनी जैसा लुक मिलने के चलते लोग धोनी समझ बैठते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 90,000 फॉलोअर्स हैं। उन्होंने खुद स्टोरी में बताया था कि वे दिल्ली में होने वाला यह मैच देखने आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल

ऋषभ मालाकार का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। एक ट्विटर यूजर ‘डिंडा एकेडमी’ ने उनकी फोटो शेयर करते हुए लिखा, “थला सब जगह हैं!” एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज़ में लिखा, “ये असली धोनी हैं, नकली धोनी चेन्नई की कप्तानी कर रहे हैं, इसलिए टीम क्वालिफाई नहीं कर पाई।”

आपने विराट कोहली के डुप्लीकेट को तो बहुत देखा होगा।
उसके साथ लोग खूब सेल्फिया लेते हैं और फोटो खिंचवाते हैं। लेकिन और महेन्द्र सिंह धोनी का भी डुप्लीकेट मिल गया है इसके साथ भी लोग सेल्फी ले रहे हैं।#CSKvRR मैच में दिखा धोनी का डुप्लीकेट pic.twitter.com/trPo6sbaWB

— Prateek Yadav (Journalist) (@prateek_ky) May 21, 2025

मैच में धोनी का प्रदर्शन फीका रहा..

जहां नकली धोनी ने मैदान के बाहर सुर्खियां बटोरीं, वहीं असली धोनी इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। नंबर 9 पर बल्लेबाजी के लिए उतरे धोनी ने 17 गेंदों में 1 छक्के की मदद से सिर्फ 16 रन बनाए।

 

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CM Mohan Yadav Tattoo Fan: प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव का अनोखा फैन हाथ में बनवाया सीएम का टैटू
Next: अबूझमाड़ में नक्सलियों पर कड़ा प्रहार: सीएम साय बोले- अब नहीं करेंगे सरेंडर की अपील

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.