Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Drunk youths attack GRP constable: भोपाल में शराब के नशे में युवकों का हंगामा,GRP हेड कांस्टेबल पर हमला, वर्दी फाड़ी
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Drunk youths attack GRP constable: भोपाल में शराब के नशे में युवकों का हंगामा,GRP हेड कांस्टेबल पर हमला, वर्दी फाड़ी

Aditya Mishra April 27, 2025

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर देर रात हंगामा, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Drunk youths attack GRP constable: खबर राजधानी भोपाल से है जहां शनिवार देर रात रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर तीन युवकों ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। बतादे कि इन युवकों ने रेलवे पुलिस GRP के हेड कांस्टेबल नजर दौलत खान के साथ मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ दी। घटना के समय स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

रेस्टोरेंट बंद कराने पहुंची थी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 2 बजे जीआरपी की टीम स्टेशन परिसर में स्थित शॉप्स और रेस्टोरेंट्स बंद कराने पहुंची थी। उसी दौरान कुछ युवक कार में बैठकर शराब पी रहे थे। पुलिस द्वारा रोके जाने पर युवकों ने विवाद शुरू कर दिया।

Drunk youths attack GRP constable:
Drunk youths attack GRP constable:

हाथापाई में बदली बहस, पुलिसकर्मी पर हमला

बहस इतनी बढ़ गई कि तीनों युवकों ने मिलकर हेड कांस्टेबल को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने उनकी वर्दी फाड़ दी और गाली-गलौज भी की। हेड कांस्टेबल को बचाने पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों को भी आरोपियों ने धमकाया और धार्मिक टिप्पणी करते हुए कहा, “तुम हिंदू भाई हो, हट जाओ।”

read more: MP Employees: एमपी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

वीडियो वायरल, पुलिस को मिला सबूत

घटना के दौरान कुछ लोगों ने पूरे हंगामे का वीडियो बना लिया। यह वीडियो रविवार को सामने आया, जिससे आरोपियों की पहचान में मदद मिली है। पुलिस ने वीडियो को साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया है।

एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो युवकों की तलाश की जा रही है। स्टेशन परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच, बढ़ाई सुरक्षा

Drunk youths attack GRP constable: घटना के बाद स्टेशन परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जीआरपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को जानकारी दी है और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

read more: Mandsaur: कुएं में गिरी वैन 7 की मौत

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: पाकिस्तानी हिंदुओं को चार धाम यात्रा से रोका : पहलगाम हमले के बाद सख्त सुरक्षा उपाय
Next: RCB vs DC IPL 2025: नंबर 1 पर पहुंची बैंगलोर, विराट- क्रुणाल की शानदार पारी

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.