Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Drunk teacher in Dhar: धार जिले में शराब पीकर बच्चों को शिक्षा देने पहुंची टीचर स्टाफ से ‘बोली 12 बजा दूंगी’
  • मध्य प्रदेश

Drunk teacher in Dhar: धार जिले में शराब पीकर बच्चों को शिक्षा देने पहुंची टीचर स्टाफ से ‘बोली 12 बजा दूंगी’

divya mistry June 25, 2025

नशे में धुत टीचर ने स्कूल में मचाया बवाल

Drunk teacher in Dhar: खबर मप्र के धार जिले के मनावर तहसील से है जहां सिंघाना गांव स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया जब स्कूल में पदस्थ शिक्षिका कविता कवचे सोमवार को शराब के नशे में स्कूल पहुंच गईं। उन्होंने स्कूल स्टाफ से बदतमीजी की और माहौल को अशोभनीय बना दिया।

 हाथ जोड़ने के बाद दी धमकी– ‘12 बजा दूंगी!’

वहां पर मौजूदा लोगों ने बताया कि  जब स्टाफ ने मैडम से नशे में होने को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने पहले हाथ जोड़कर माफी मांगी, लेकिन फिर गुस्से में आकर धमकी दे डाली  कहा अगर किसी को बताया तो तुम्हारी 12 बजे दूंगी, ये मेरी स्कूल है! अब इस पूरी घटना का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

read more: सूटकेस मर्डर कांड खुलासा, प्रॉपर्टी के लालच में दोस्त की हत्या

स्टाफ और बच्चों ने दी जानकारी, बच्चों पर बुरा असर

स्कूल की एक अन्य शिक्षिका ममता राठौड़ ने मीडिया को बताया कि बच्चों से ही सूचना मिली थी कि कविता मैडम नशे में हैं। जब समझाने की कोशिश की गई, तो उन्होंने स्टाफ से दुर्व्यवहार किया। बच्चों ने भी बताया कि मैडम अक्सर नशे में रहती हैं, जिससे पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है।

शिकायत के बाद तत्काल सस्पेंशन

स्कूल प्रभारी प्राचार्य जुवान सिंह बघेल ने इस पूरे मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक आयुक्त एनएस बरकड़े ने कविता कवचे को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू करने की घोषणा की है।

शिक्षा सुधार योजनाओं पर भी उठे सवाल

Drunk teacher in Dhar: प्रदेश सरकार द्वारा स्कूली शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए डिजिटल हाजिरी, सेल्फी चेक-इन जैसी योजनाएं लागू की गई हैं। बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं यह दर्शाती हैं कि जमीनी स्तर पर अभी भी कई गंभीर खामियां मौजूद हैं। सवाल यह है कि बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी ऐसे शिक्षकों के हाथों में कैसे सौंपी जा सकती है?

read more: महाकाल दर्शन करने आए युवक की शिप्रा नदी में डूबने से मौत

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous:  जयपुर‑अजमेर हाईवे पर केमिकल टैंकर में आग: ड्राइवर जिंदा जला
Next: फ्रांसीसी मॉडल से रेपः पकड़े गए सलमान‑अक्षय के कास्टिंग डायरेक्टर पर आरोप

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.