Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Drone Tech Workshop Expo 2025: मध्यप्रदेश में नवाचार और आत्मनिर्भरता की नई उड़ान”
  • मध्य प्रदेश

Drone Tech Workshop Expo 2025: मध्यप्रदेश में नवाचार और आत्मनिर्भरता की नई उड़ान”

Narendra Singh October 31, 2025

Drone Tech Workshop Expo 2025: सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब तकनीकी क्रांति के नए दौर में प्रवेश कर रहा है। राज्य सरकार ने नई ड्रोन पॉलिसी तैयार की है, जिसके माध्यम से ड्रोन तकनीक का उपयोग केवल निगरानी या रक्षा क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे कृषि, आपदा प्रबंधन, पुलिस मॉनीटरिंग, भू-सर्वेक्षण, पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक विकास जैसे सभी क्षेत्रों में अपनाया जाएगा।

‘ड्रोन टेक वर्कशॉप एक्सपो 2025′

मुख्यमंत्री ने विज्ञान भवन, नेहरू नगर, भोपाल में आयोजित ‘ड्रोन टेक वर्कशॉप एक्सपो 2025′ का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, स्टार्टअप्स और औद्योगिक संगठनों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का अवलोकन किया और कहा कि “ड्रोन तकनीक अब विकास, नवाचार और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बन चुकी है।”

किसानों को मिलेगी मदद

डॉ. यादव ने कहा कि ड्रोन अब किसानों के खेतों में कीटनाशक छिड़काव से लेकर आपदा की स्थिति में राहत पहुंचाने तक, हर क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस तकनीक को अपनाकर स्वरोजगार और स्टार्टअप्स के नए अवसर तलाशें।

विद्यार्थी सीख रहे तकनीक

मध्यप्रदेश विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा परिषद के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी ने बताया कि कार्यशाला में प्रदेशभर से 4,000 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। विशेषज्ञ उन्हें ड्रोन संचालन, डिजाइनिंग और नवाचार के प्रशिक्षण देंगे।

ड्रोन केवल उड़ान नहीं, बल्कि भविष्य की उड़ान

मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्रोन केवल उड़ान नहीं, बल्कि नए भारत के आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में उड़ान है। कार्यक्रम में मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू, मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संस्कृति सलाहकार राम तिवारी तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थी, विषय-विशेषज्ञ, शोधकर्ता और ड्रोन टेक्नोलॉजी में नवाचार करने वाले युवा और उद्यमी उपस्थित थे।

Read More:- जब ज़िंदगी ने गिराया… तभी सीखा उठना वो सच्ची कहानी जो दिल छू जाए

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS : छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां तेज
Next: NDA का संकल्प पत्र जारी — हर युवा को नौकरी, हर महिला को आत्मनिर्भर बनाने का वादा

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
  • ‘बिगेस्ट भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • JMM ने ED पर किया तीखा प्रहार, हेमंत सोरेन केस में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर उठाया सवाल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.