Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Driver Burnt Gwalior Morena Border : ग्वालियर-मुरैना बॉर्डर पर भीषण हादसा
  • मध्य प्रदेश

Driver Burnt Gwalior Morena Border : ग्वालियर-मुरैना बॉर्डर पर भीषण हादसा

Narendra Singh May 13, 2025

Driver Burnt Gwalior Morena Border : ट्रक ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत, आरोपी चालक फरार

Driver Burnt Gwalior Morena Border : ग्वालियर-मुरैना बॉर्डर पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। गिट्‌टी से भरे ट्रक में आग लगने से ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि पीड़ित चालक को सीट से हिलने तक का मौका नहीं मिल सका।

तेज रफ्तार की टक्कर, और फिर आग का तांडव

घटना सुबह लगभग 4 बजे की है, जब ग्वालियर के बिलौआ से गिट्टी लेकर आगरा जा रहा एक ट्रक जैसे ही मुरैना जिले के रिठौरा थाना क्षेत्र में लक्ष्मणगढ़ पुल के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी जबरदस्त सीधी टक्कर हो गई।टक्कर के बाद गिट्टी से भरे ट्रक में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। चालक राघवेन्द्र शर्मा सीट पर ही फंसा रह गया और जिंदा जल गया।

ट्रक में जिंदा जला ड्राइवल

मृतक की पहचान राजस्थान के धौलपुर जिले के सैफऊ निवासी राघवेन्द्र शर्मा के रूप में हुई है। वह ट्रांसपोर्टर रविन्द्र चौधरी के ट्रक (RJ11 GB-5263) को चला रहा था। सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात वह बिलौआ खदान से गिट्‌टी लेकर आगरा के लिए निकला था। हादसे की सूचना मिलते ही ग्वालियर के महाराजपुरा थाना और मुरैना के रिठौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिशें की गईं, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह भस्म हो चुका था।

पुलिस ने दी परिजनों को खबर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रहा ट्रक (RJ11 GB-4908) तेज रफ्तार में था और चालक ने लापरवाही से सीधी टक्कर मारी। टक्कर के बाद आग इतनी भीषण थी कि बचाव का कोई रास्ता नहीं बचा।पुलिस ने शव के अवशेष मुरैना जिला अस्पताल की मर्चुरी में भिजवा दिए हैं और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

आरोपी ट्रक चालक फरार, जांच जारी

घटना के बाद से दूसरे ट्रक का चालक फरार है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। चूंकि हादसा मुरैना जिले के रिठौरा थाना क्षेत्र में हुआ है, इसलिए मामले की आगे की जांच रिठौरा पुलिस कर रही है। एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

Read More :-PM Modi Adampur Air Force Station: जवानों को संबोधित कर बोले PM- ‘भारत माता की जय से दुश्मनों के कलेजे कांपते हैं’ हम घर में घुसकर मारेंगे

Watch Now:- Nation Mirror Exclusive: ग्राउंड जीरो पर पहुंचा Nation Mirror

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ऑपरेशन सिंदूर : युद्ध के हालात, सीजफायर के बाद हालात सामान्य
Next: mp rajasthan rain alert : भीषण गर्मी और आंधी-तूफान का कहर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी में भारी बारिश 🔥

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.