Drive against drugs: मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से ड्रग्स के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू होगा। डीजीपी कैलाश मकवाना ने पूरे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई और जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।माननीय केंद्रीय गृह मंत्री के विजन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में डीजीपी कैलाश मकवाणा ने सभी जोनल एडीजी/आईजी, पुलिस कमिश्नर, डीआईजी व एसपी के साथ समीक्षा कर 1 अप्रैल 2026 से ड्रग्स उन्मूलन के राज्यव्यापी अभियान के निर्देश दिए।

Drive against drugs: टेक्नोलॉजी व साइबर मॉनिटरिंग
पुलिस महानिदेशक ने ड्रग्स नेटवर्क की जड़ों स्रोत, सप्लाई चेन और सरगना तक कठोरतम कार्रवाई, NCORD समन्वय, अंतर्राज्यीय सहयोग और टेक्नोलॉजी व साइबर मॉनिटरिंग (ऑनलाइन सप्लाई/वीपीएन ट्रैकिंग) सुदृढ़ करने पर जोर दिया।
Drive against drugs: 6 अप्रैल तक रोडमैप तैयार
जिला स्तर पर हॉट-स्पॉट चिन्हांकन, मुखबिर तंत्र सुदृढ़ीकरण, स्कूल/कॉलेज जागरूकता, NDPS प्रकरणों का त्वरित निराकरण और 6 अप्रैल तक रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए गए. साथ ही बैठक में प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों को कार्ययोजना में सम्मिलित करने पर बल दिया गया।
सख्त कार्रवाई, तकनीकी सशक्तिकरण व जनजागरूकता के साथ मध्यप्रदेश पुलिस नशे के विरुद्ध सशक्त अभियान के लिए पूर्णतः संकल्पित है।
ड्रग्स नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
डीजीपी ने निर्देश दिए कि एमडी जैसे केमिकल ड्रग्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि सिर्फ छोटे आरोपियों पर कार्रवाई नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क स्रोत, सप्लाई चेन और सरगना तक पहुंचकर उसे खत्म करना जरूरी है। पुलिस को निर्देश दिए गए कि ऑनलाइन माध्यमों से होने वाली ड्रग्स सप्लाई पर सख्त निगरानी रखी जाए। इसके लिए सभी जिलों में तकनीकी और साइबर सेल को सक्रिय करने को कहा गया है। वीपीएन कॉल्स और डिजिटल नेटवर्क पर भी नजर रखने के निर्देश दिए गए।
