Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Tea Health Problems: खाली पेट चाय पीने से हो सकती है, ये समस्याएं..?
  • Lifestyle

Tea Health Problems: खाली पेट चाय पीने से हो सकती है, ये समस्याएं..?

Hema Gupta March 26, 2025

Tea Health Problems: भारत में दिन की शुरुआत ही चाय से होती हैं। चाय दुनिया में सबसे ज्यादा पी जाती है। सुबह उठते ही एक कप गर्म चाय मिल जाए तो दिन की शुरुआत अच्छी होती है, ऐसा अधिकतर लोग मानते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि, खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए कितनी खतरनाक है।

Read More:Benefits and Harms Potatoes: जानिए आलू खाने के फायदे और नुकसान..

इससे आपके पाचन तंत्र, हृदय, किडनी और लिवर को नुकसान पहुंच सकती है। आज हम आपको खाली पेट चाय पीने से क्या नुकसान होते हैं, इसके बारें में बताएंगे।

Tea Health Problems: गैस और एसिडिटी की समस्या..

चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन पेट में एसिड का स्तर बढ़ा देता हैं, जिसकी वजह से अगर आप सुबह खाली पेट चाय पीते हैं, तो यह पेट की अंदरूनी परत (म्यूकोसा) को नुकसान पहुंचाता है। इससे गैस, पेट दर्द, जलन और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

नींद की समस्या और मानसिक तनाव..

कई लोगो को लगता है, की चाय पीने से नींद उड़ जाती है, परंतु चाय में मौजूद कैफीन होता है, जो हमारे दिमाग की नसों को उत्तेजित करता है। इससे अनिद्रा (इंसोम्निया) की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, अधिक कैफीन लेने से मानसिक तनाव और एंग्जायटी बढ़ सकती है।

हड्डियों पर बूरा प्रभाव..

चाय में फ्लोराइड की मात्रा अधिक होती है। यह शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को प्रभावित करता है। इससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।

मेटाबॉलिज्म पर प्रभाव..

हमारे शरीर को एनर्जी के लिए सही मेटाबॉलिज्म की जरूरत होती है। लेकिन सुबह खाली पेट चाय पीने से मेटाबॉलिज्म असंतुलित हो जाता है, जिससे शरीर में सुस्ती और कमजोरी महसूस हो सकती है। जो मीठी चाय पीते हैं, उन्हें धीरे-धीरे मोटापे और डायबिटीज जैसी समस्याएं होती हैं।

आयरन के अवशोषण में रुकावट..

चाय में टैनिन नामक तत्व पाया जाता है, जो आयरन को अवशोषित करने से रोकता हैं, खाली पेट चाय पीने से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है, जिससे एनीमिया यानी खून की कमी जैसी समस्याएं हो सकती है।

डिहाइड्रेशन और मुंह की बदबू..

यह शरीर में पानी की कमी को बढ़ा सकते है। सुबह खाली पेट चाय पीने से शरीर से अधिक मात्रा में पानी बाहर निकल जाता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, ज्यादा चाय पीने से मुंह में बैक्टीरिया का स्तर बढ़ सकता है, जिससे सांसों की बदबू हो सकती है।

पाचन तंत्र में समस्याएं..

खाली पेट चाय पीने से पेट में ऐंठन और मरोड़ जैसी समस्याएं होती हैं। अगर आप नियमित रूप से ऐसा करते हैं, तो पाचन क्रिया कमजोर हो सकती है और आपको कब्ज या डायरिया जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Tea Health Problems: खाली पेट चाय पीने से बीमारियां…

1. गैस्ट्राइटिस और पेट में अल्सर

2. एसिडिटी और अपच

3. आयरन की कमी और एनीमिया

4. डिहाइड्रेशन और सिरदर्द

5. हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर

6. ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों की कमजोरी)

7. नींद की कमी और मानसिक तनाव

Tea Health Problems: चाय पीने के लिए करे ये काम..तो नुकसान होगा कम..

1. खाली पेट चाय पीने के बजाय सबसे पहले गुनगुना पानी या नींबू पानी पिएं। इससे शरीर डिटॉक्स होता है और पाचन तंत्र मजबूत रहता है।

2. चाय पीने से पहले हल्का नाश्ता करना जरूरी है। आप सूखे मेवे, फल या दलिया खाकर चाय पी सकते हैं।

3. अगर आपको सुबह चाय पीनी ही है, तो दूध वाली चाय की बजाय हर्बल टी, ग्रीन टी या लेमन टी पिएं। ये शरीर को ज्यादा फायदे पहुंचाती हैं और नुकसान कम करती हैं।

4. बहुत ज्यादा मीठी चाय से डायबिटीज और मोटापे का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए कोशिश करें कि चाय में कम चीनी डालें।

5. अगर आप दिनभर में 2-3 बार से ज्यादा चाय पीते हैं, तो कोशिश करें कि इसकी मात्रा कम करें, ताकि शरीर में अधिक कैफीन न पहुंचे।

6. हल्दी और अदरक वाली चाय सेहत के लिए फायदेमंद होती है और यह पाचन को भी सही रखती है।

Tea Health Problems: Conclusion निष्कर्ष

अगर आप भी चाय पीने के शौकीन हैं तो जो बाते इस लेख में बताई गई हैं। उनका पालन करने से नुकसान कम होगा, और खाली पेट चाय तो भूलकर भी ना पिए, नहीं तो कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। यह आपके पेट, दिल, हड्डियों और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Gavaskar on CT Prize Money: जानिए गावस्‍कर ने चैंपियंस ट्रॉफी प्राइज मनी को लेकर गंभीर से क्या पूछा…
Next: Mahakal temple: महाकालेश्वर मंदिर में नई पंरपरा हुई शुरु

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.