Draupadi Murmu Controversy:बीजेपी ने कहा- ‘कांग्रेस की सामंती मानसिकता, माफी मांगे”
संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की टिप्पणी अब विवादों में है। संसद परिसर में पत्रकारों के सवाल पूछने पर सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को गरीब महिला बताया। भाजपा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की टिप्पणी को ‘अपमानजनक’ करार दिया।
भाजपा ने राष्ट्रपति मुर्मू के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए गांधी परिवार पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस की सामंती मानसिकता इस तथ्य को पचा नहीं सकती है कि एक आदिवासी महिला देश की राष्ट्रपति बन गई है।
read more: Trump: मार्क जुकरबर्ग देंगे ट्रंप को 217 करोड़ का मुआवजा, कोर्ट के बाहर डील
राष्ट्रपति और आदिवासी समुदाय से बिना शर्त माफी मांगे कांग्रेस
Draupadi Murmu Controversy:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राष्ट्रपति पर सोनिया गांधी की टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा, ‘सोनिया गांधी ने अपने बयान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए ‘घटिया’ शब्द का इस्तेमाल किया, जिसकी मैं और हर भाजपा कार्यकर्ता कड़ी निंदा करते हैं. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे शब्दों का जानबूझकर इस्तेमाल कांग्रेस का गरीब विरोधी और आदिवासी विरोधी स्वभाव दिखाता है। उन्होंने राष्ट्रपति और आदिवासी समुदाय से कांग्रेस से बिना शर्त माफी मांगने की भी मांग की।
दिल्ली : ABSP ने प्रत्याशी मैदान में उतारा
Draupadi Murmu Controversy: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी-वाड्रा भी मौजूद थे
भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुकांत मजूमदार ने कहा, “यह अपमानजनक टिप्पणी थी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी जैसे नेताओं को इस तरह की टिप्पणी बिल्कुल नहीं करनी चाहिए, खासकर राष्ट्रपति पर। द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी परिवार से आती हैं और अब हमारी राष्ट्रपति हैं। पात्रा ने कहा, वह देश के नंबर एक नागरिक हैं और कांग्रेस यह स्वीकार नहीं करती है, यही वजह है कि वे उनके भाषण का विरोध कर रहे हैं।
आज पूरे देश ने राष्ट्रपति जी को ध्यान से सुना है… यह दुखद है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति पर जिस तरह की टिप्पणी की थी, वह बिल्कुल भी सही नहीं है। भारत एक गणतंत्र है और दुनिया का सर्वोच्च लोकतंत्र है। राष्ट्रपति मजबूत हैं…” राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने कहा कि राष्ट्रपति अंत तक काफी थक चुके थे। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी-वाड्रा भी वहां मौजूद थे।
