Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ. पी.के. राय का सड़क हादसा, बाल-बाल बचे
  • उत्तर प्रदेश

पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ. पी.के. राय का सड़क हादसा, बाल-बाल बचे

himani Shrotiya October 28, 2025

Dr. P.K. Rai road accident: पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ. पी.के. राय मंगलवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गए। गोरखपुर से अपने गृह क्षेत्र तमकुहीराज लौटते समय उनकी कार को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसा एनएच-28 पर सुकरौली के पास हुआ। गनीमत यह रही कि हादसा गंभीर होने के बावजूद डॉ. राय और उनके साथ मौजूद व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित हैं।

कंटेनर ने मारी टक्कर

घटना के अनुसार, डॉ. पी.के. राय अपनी निजी कार से गोरखपुर से तमकुहीराज की ओर लौट रहे थे। नेशनल हाईवे 28 पर सुकरौली के पास एक कंटेनर ने तेज रफ्तार में ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान कंटेनर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का पीछे का गेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री डॉ. पी.के. राय

हादसे के समय खुद चला रहे थे कार

सूत्रों के अनुसार, छठ पर्व के कारण उनका निजी चालक छुट्टी पर था। इस वजह से डॉ. राय स्वयं कार ड्राइव कर रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत सहायता पहुंचाई और पुलिस को सूचना दी।

Dr. P.K. Rai road accident: पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर फरार कंटेनर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने की कोशिश जारी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कंटेनर और उसके चालक का पता लगा लिया जाएगा। फिलहाल, कार को थाने में खड़ा कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Read More: मुरादाबाद में तीन मंजिला रेस्टोरेंट में भीषण आग, 5 सिलेंडर फटे; मालिक की मां की मौत, 10 से ज्यादा लोग झुलसे

परिवार और समर्थकों ने जताई राहत

Dr. P.K. Rai road accident: हादसे की खबर फैलते ही डॉ. राय के समर्थकों और परिजनों में चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, उनके सुरक्षित होने की पुष्टि होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
डॉ. राय ने बताया कि हादसा अचानक हुआ और कंटेनर चालक ने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि यह लापरवाही से हुआ हादसा है और ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जो दूसरों की जान खतरे में डालते हैं।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: Black Raisins vs Golden Raisins: वजन घटाना हो या खून बढ़ाना? काली और पीली किशमिश में कौन बेहतर…
Next: MP NEWS : मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी दवाओं पर किया QR CODE अनिवार्य,नकली दवाओं पर लगेगी लगाम

Related Stories

Dead body found in freezer Up
  • उत्तर प्रदेश
  • जुर्म गाथा

Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!

Hema Gupta March 1, 2026
CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.