Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • CM Yadav e-payment: प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव ने ठेले वाले से खरीदे फल,किया ई-पेमेंट
  • मध्य प्रदेश

CM Yadav e-payment: प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव ने ठेले वाले से खरीदे फल,किया ई-पेमेंट

Aditya Mishra July 11, 2025

ठेले वाले से खरीदे फल, किया ई-पेमेंट

CM Yadav e-payment: खबर राजधानी भोपाल से है जहां…गुरुवार रात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के तात्या टोपे नगर इलाके में अचानक पहुंचकर फल के ठेले से फल खरीदे। इस दौरान उन्होंने डिजिटल इंडिया की मिसाल पेश करते हुए ई-पेमेंट के जरिए भुगतान किया। मुख्यमंत्री का यह व्यवहार लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

ठेले वालों से की बातचीत, जाना हालचाल

फल खरीदने के बाद डॉ. यादव ने ठेले वालों से उनके व्यवसाय और दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं के बारे में बातचीत की। उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री का यह आत्मीय व्यवहार स्थानीय व्यापारियों को काफी सुकून देने वाला रहा।

आम नागरिकों से भी हुई मुलाकात

मुख्यमंत्री ने बाजार में मौजूद अन्य आम नागरिकों से भी आत्मीय बातचीत की। लोगों ने मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर खुशी जताई और उनसे सीधा संवाद किया। बिना किसी बड़े लाव-लश्कर के सीएम का जनता से मिलना लोगों को बेहद अपनापन देने वाला अनुभव रहा।

बिना तामझाम के पहुंचे बाजार, केवल दो वाहन साथ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सादे अंदाज में मात्र दो वाहनों के साथ बाजार पहुंचे। लगभग 15 मिनट वहां रुककर फल खरीदे और फिर बिना किसी हो-हल्ले के अपने निवास लौट गए। मुख्यमंत्री की यह सादगी लोगों के बीच एक सकारात्मक संदेश छोड़ गई।

ट्रैफिक पर दिए अनुशासन के निर्देश

CM Yadav e-payment: मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि ट्रैफिक सिग्नल पर सामान्य नागरिकों की तरह वाहन रोका जाए और केवल ग्रीन लाइट होने पर ही आगे बढ़ा जाए। यह संदेश नागरिकों को नियमों के प्रति जागरूक और समानता का अनुभव कराने वाला रहा।

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: “aaj ka rashifal in hindi: 11 july 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | Daily horoscope”
Next: Madhya Pradesh bypoll results: नगर निकाय उपचुनाव परिणाम: बीजेपी का दबदबा, 6 वार्डों पर कब्जा, कांग्रेस को 3 सीटों से संतोष

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.