3 करोड़ रूपए और फॉर्च्यूनर कार की थी मांग

: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और बुंदेलखंड के वरिष्ठ नेता बादशाह सिंह के बेटे राजदेव सिंह के खिलाफ भोपाल महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। बतादें कि राजदेव पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी से 3 करोड़ रुपये नकद और एक फॉर्च्यूनर कार की मांग की। शादी 2022 में हुई थी और पीड़िता मध्य प्रदेश के छतरपुर के एक राजघराने से ताल्लुक रखती है।
read more: वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद, 16 अप्रैल को होगी सुनवाई
भोपाल में रहती है पीड़ित पत्नी
पत्नी ने बताया कि वह मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना से तंग आकर भोपाल में अपने रिश्तेदार के यहां रह रही है। पुलिस के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच पहले बातचीत और कोर्ट में काउंसलिंग की कोशिशें की गईं, लेकिन कोई समझौता नहीं हो पाया। इसके बाद महिला थाने में मामला दर्ज किया गया।
पती की लालच भरी मांगे

Dowry harassment case UP minister son: एफआईआर में यह भी आरोप है कि राजदेव सिंह अपनी पत्नी की तुलना लगातार अपनी भाभी से करता था और अपमानजनक बातें कहता था। तलाक़ के बदले में उसने 3.50 करोड़ की मांग की। पीड़िता ने बताया कि पहले भी उसके मायके वालों ने एफडी तोड़कर 43 लाख रुपये दिए थे, फिर भी पति की लालच भरी मांगें खत्म नहीं हुईं।
